सरकारी टेलीकॉम कंपनी बीएसएनएल (BSNL) ने हाल ही में चार नए वाई-फाई हॉटस्पॉट वाउचर लॉन्च किए हैं। इस नए वाई-फाई हॉटस्पॉट वाउचर की शुरुआती कीमत 19 रुपये है।यह बताता दे की यह वाउचर विभिन्न वैधता के साथ आते हैं। इन वाउचर की वैधता दो दिनों से 28 दिनों तक है। इस रेंज में सबसे काम कीमत वाला वाउचर 19 रुपये का है, जिसको BSNL WiFi 19 भी कहा गया है। यह वाउचर दो दिनों की वैधता के साथ 2 जीबी डेटा देता है।
BSNL WiFi 39 रुपय वाले वाउचर में सात दिनों की वैधता के साथ 7 जीबी डेटा दे रहा है। इसी तरह BSNL WiFi 59 की कीमत 59 रुपये है और यह वाउचर 15 दिनों की वैधता के साथ है जिसमे की 15 जीबी यूजरस को मिलेगा । BSNL WiFi 69 रुपय वाला वाउचर 28 दिनों की वैधता के साथ 30 जीबी तक डेटा देता है। यूज़र bsnl पेज पर अकाउंट लॉग-इन करने के बाद लिस्ट किए वाउचर को खरीद सकते हैं।यूजर पैसे का भुकतान क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड या फिर नेट बनिंग के ज़रिये कर सकते है|
इन सुब कार्य के लिए BSNL ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर एक अलग पेज़ बनाया है जहां जाकर यूज़र अपने आसपास के वाई-फाई हॉटस्पॉट लोकेशन का आसानी से पता लगा सकते हैं। अभी बीएसएनएल 16,300 लोकेशन पर लगभग 30,400 वाई-फाई हॉटस्पॉट लगाए हैं।
BSNL की वेबसाइट पर बने पेज़ की मदद से यूज़र अपने नज़दीकी वाई-फाई हॉटस्पॉट का पता लगा पाएंगे। अभी तक वेबपेज़ पर 16,367 लोकेशन पर लगभग 30,419 वाई-फाई हॉटस्पॉट की जानकारी थी। अगस्त 2017 में बीएसएनएल ने घोषणा की थी की भारत में मार्च 2019 तक एक लाख वाई-फाई हॉटस्पॉट लगा दिए जाएंगे सबसे पहले, नए वाई-फाई हॉटस्पॉट वाउचर के बारे में रिपोर्ट TelecomTalk ने किया था।
इससे पहले बीएसएनल कंपनी अपने ₹666 वाले प्लान को भी रिवाइज कर चुकी है; अब इस प्लान में 122 दिन की वैधता मिलती है। साथ ही 1.5GB का डेली डेटा मिलता है और इसके अलावा उपभोक्ताओं को 100 एसएमएस फ्री प्रतिदिन मिलते हैं।
टेक्नोलॉजी से जुड़ी ख़बरें अब सिर्फ Youth Express पर.

