गौरतलब है कि बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी आज कल काफी परेशान है। जी हां उनकी परेशानी की वजह उनकी अपनी बेटी आथिया शेट्टी है। बता दे कि सुनील शेट्टी अपनी बेटी की वजह से बड़ी मुश्किल में फंस गए है। हालांकि यह मुसीबत उन्होंने खुद ही अपने गले से लगाई है। अब ये तो सब को मालूम है कि सुनील शेट्टी की बेटी आथिया ने फिल्म हीरो से अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत की थी। ऐसे में अब उन्हें लगातार एक के बाद एक कई फिल्मे मिल रही है। फ़िलहाल आथिया शेट्टी अपनी आने वाली फिल्म मोतीचूर चकनाचूर की शूटिंग में व्यस्त है। दरअसल इस फिल्म के प्रोड्यूसर और सुनील शेट्टी के बीच एक बड़ा विवाद हो गया।
स्टार किड्स जो बॉलीवुड में अपना करियर बनाने में विफल रहे
बेटी की वजह से..
बता दे कि इस फिल्म के प्रोड्यूसर्स का कहना है कि सुनील शेट्टी फिल्म के प्रोडक्शन के काम में काफी ज्यादा दखलंदाजी करते है। जो उन्हें पसंद नहीं है। जी हां प्रोड्यूसर्स का कहना है कि इसके कारण वह काफी परेशान है। केवल इतना ही नहीं इसके इलावा उनका कहना है कि सुनील शेट्टी फिल्म के एडिटिंग के काम में भी काफी दखल दे रहे है। यही वजह है कि अब इस फिल्म के प्रोड्यूसर्स ने सुनील शेट्टी को ऐसा करने से रोकने के लिए एक लीगल नोटिस भेजा है। दरअसल इस नोटिस के मुताबिक अब सुनील शेट्टी के दफ्तर में आने पर पाबंदी लगा दी गई है। यही वजह है कि अब आथिया शेट्टी की आने वाली फिल्म शुरू होते ही विवादों से घिर चुकी है।
हालांकि अगर सुनील शेट्टी अब भी नहीं माने तो अपनी बेटी की वजह से वह और भी ज्यादा मुश्किल में पड़ सकते है या यूँ कहे कि अपनी बेटी की फिल्म में दखलंदाजी करने के कारण मुसीबत में फंस सकते है। इसलिए हम तो सुनील शेट्टी जी से यही कहेंगे कि वह अपनी बेटी के फ़िल्मी करियर से दूर रहे तो ज्यादा बेहतर होगा।
बॉलीवुड से जुडी ऐसी ही और भी मजेदार और लेटेस्ट न्यूज़ अब केवल Youth Express पर.


