संजू सैमसन बने आईपीएल 2019 में इतना रन बनाने वाले पहले खिलाड़ी

Sanju Samson
आईपीएल 2019 का खुमार  क्रिकेट प्रेमियों के सिर चढ़कर बोल रहा है और आज आईपीएल 12वें संस्करण का एक मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला गया। और इसी बीच संजू सैमसन ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए आईपीएल 2019 के इस खेल में इतने रन बना लिए हैं जो अभी तक कोई भी बल्लेबाज नहीं बना पाया था। तो चलिए जानते हैं आईपीएल 2019 में संजू सैमसन ने कौन सा नया कीर्तिमान रचा है।

संजू सैमसन ने पूरा किया शतक –

आईपीएल 2019 के अभी तक के सफर में किसी भी बल्लेबाज ने 100 रनों के आंकड़े को नहीं छुआ था। हालांकि एबी डीविलियर्स ने कल शानदार पारी खेली जरूर थी, लेकिन उसमें भी एबी डिविलियर्स 100 रनों का आंकड़ा नहीं पा सके….लेकिन आज संजू सैमसन ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए मैदान पर अपना दमखम साबित कर दिया है।
संजू सैमसन ने जब बल्लेबाजी शुरू की तो उन्होंने धीमी गति से रन बनाने की शुरुआत की लेकिन धीरे-धीरे उन्होंने अपने बल्ले का मुंह खोला और चौके छक्कों की भरमार करने लगे। संजू सैमसन में मैदान पर डटे रहते हुए 102 रनों का आंकड़ा महज  55 गेंदों में पूरा कर लिया। संजू सैमसन ऐसा करने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं। फिलहाल राजस्थान रॉयल्स की ओर से खेलते हुए सैमसन नाबाद रहे। वहीं सैमसन और रहाणे (70रन) की पारी की बदौलत ही सनराईजर्स हैदराबाद को 199 रनों का लक्ष्य मिला है।
गौरतलब है कि आज राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच बेहद रोमांचक मैच हुआ जिसमें संजू सैमसन ने आईपीएल 2019 का पहला शतक मार कर आईपीएल के 12वें संस्करण के पहले शतक का तमगा अपने नाम कर लिया है।

खेल से जुड़ी लगभग हर जानकारी अब सिर्फ Youth Express पर.

Summary
संजू सैमसन बने आईपीएल 2019 में इतना रन बनाने वाले पहले खिलाड़ी
Article Name
संजू सैमसन बने आईपीएल 2019 में इतना रन बनाने वाले पहले खिलाड़ी
Description
संजू सैमसन ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए आईपीएल 2019 के इस खेल में इतने रन बना लिए हैं जो अभी आईपीएल 2019 में संजू सैमसन ने कौन सा नया कीर्तिमान रचा है।
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Somendra Singh

Former Web Desk Journalist - Aaj ka Reporter

Former Web Desk Journalist - Samachar live

Former Video Editor - Prabhatam Advertising

Web Desk Journalist - Indiaalive

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER