शहीर शेख ने नए शो की टीआरपी लिस्ट पे पहला स्थान हासिल करने पर दिया ये बड़ा ब्यान

शहीर

आपको जानकार हैरानी होगी के शहीर शेख इस समय नौवें आसमान पे हैं क्योंकि उनका नया शो “ये रिश्ते हैं प्यार के” पहले ही हफ्ते में टीआरपी लिस्ट में पहला स्थान हासिल करने के लिए सभी मौजूदा शो में टॉप कर चुका है। यह सब देखकर तो यही लगता है के शो काफी अच्छा जा रहा है और इसी वजह से शो को अधिक रोमांचक बनाता है और तथ्य यह है कि यह शो अपने पहले सप्ताह में ही यह उपलब्धि हासिल करने में सफल रहा है, अब यह डेली सोअप्स में इतिहास रच रहा है। शहीर जाहिर तौर पर अपने शो की उपलब्धि पर बहुत खुश हैं, लेकिन अभिनेता का कहना है के वे हर एक एपिसोड के साथ बेहतर प्रदर्शन की कामना करते है। खैर, यही वह वजह है जो शहीर शेख क सबसे वांछित व्यक्तित्वों में से एक बनाता है।

जानें क्या कहा शहीर शेख ने अपने इंटरव्यू में

अपनी इस उपलब्धि प्रतिक्रिया देते हुए शाहीर ने मीडिया से कहा, हमें अपनी जड़ें और मज़बूत करनी है, हर एक एपिसोड के साथ हर दिन अच्छा प्रदर्शन करना होगा, जिसके लिए हमे बहोत मेहनत करनी है ताकि हमारा शो हर बार टीएआरपी की लिस्ट पर सबसे ऊपर हो। उन्होंने एक इंटरव्यू में विशेष बयान में कहा कि उन्हें यकीन था कि लोग इस शो को अंततः पसंद करेंगे, लेकिन पहले हफ्ते में इतनी बेहतरीन प्रतिक्रिया देखना हम सब के लिए आश्चर्यजनक था। “मुझे पता था कि लोग अंततः इसे पसंद करने वाले हैं .. लेकिन पहले हफ्ते में इतनी अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है, यह काफी आश्चर्य की बात है।”

उन्होंने यह भी कहा, “लोगों ने (अबीर)की भूमिका को समग्र रूप से पसंद किया है लेकिन बहुत सारे लोग मेरे बालों के बारे में बात कर रहे हैं।” खैर, उनका उबर कूल लुक उनकी महिला प्रशंसकों में काफी चर्चित हो रहा है जिससे वजह से शहीर की फीमेल फैन फोल्लोविंग और भी बढ़ती जा रही है।

जहां कई लोगों ने शाहर के लुक की तुलना ऋतिक रोशन की “जिंदगी ना मिलेगी दोबारा” से की, वहीं शहीर इस बात से बिलकुल भी सहमत नहीं हैं। उन्होंने हमें बताया कि उन्हें लगता है कि उन दोनों में इस चीज़ को लेकरकोई समानता नहीं है।

शो में शहीर शेख रिया शर्मा के साथ जोड़ा साझा करते नज़र आएंगे। शहीर निर्माता राजन शाही की काफी प्रश्नासा करते हुए कहते हैं उनका पिछले शो ये रिश्ता क्या कहलाता है की लोकप्रियता से पता लगाया जा सकता है के वो एक बहोत अचे निर्माता है। अभिनेता ने हाल ही में अपना जन्मदिन मनाया अपने शो वालो के साथ मनाया औरशहीर ये भी कहते हैं शायद ये शो उनके जन्मदिन का सबसे अच्छा उपहार है जिसकी वो कामना कर सकते थे।

देश और दुनिया की सभी लेटेस्ट न्यूज़ अब सिर्फ Youth Express पर

Summary
शहीर शेख ने नए शो की टीआरपी लिस्ट पे पहला स्थान हासिल करने पर दिया ये बड़ा ब्यान
Article Name
शहीर शेख ने नए शो की टीआरपी लिस्ट पे पहला स्थान हासिल करने पर दिया ये बड़ा ब्यान
Description
आपको जानकार हैरानी होगी के शहीर शेख इस समय नौवें आसमान पे हैं क्योंकि उनका नया शो "ये रिश्ते हैं प्यार के" पहले ही हफ्ते में टीआरपी लिस्ट में पहला स्थान हासिल करने के लिए सभी मौजूदा शो में टॉप कर चुका है।
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Fiza Mirza

An Author, Writer.

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER