गूगल का अपकमिंग ऑपरेटिंग सिस्टम Android Q है जिसे इसी साल डेवलपर बीटा 1 के रुप में स्मार्टफोन यूजर्स के लिए रोलआउट कर किया जाएगा| हालांकि ऐसा नहीं है कि नॉन डेवलपर्स इस ऑपरेटिंग सिस्टम को अपने फोन में नहीं इंस्टॉल कर सकते हैं। इस एंड्रॉयड वर्जन में नहीं फीचर है जिसमें की डार्क मोड, प्राइवेसी और कई दूसरे नए फीचर्स को शामिल किया गया है।
एंड्रॉयड बीटा वर्जन की अगर बात करें तो इसे सबसे पहले एक्साइल डिवाइस में दिया जाएगा जो कि गूगल का अपना फोन है और वहीं Android Q बीटा 1 को भी पिक्सल स्मार्टफोन्स के लिए ही उपलब्ध करवाया जाएगा। लेकिन लेकिन इसमें नई बात यह है गूगल Android Q को पिक्सल और पिक्सल XL स्मार्टफोन्स में भी शामिल कर रहा है। तो वहीं इस एंड्रॉयड वर्जन को बीटा टेस्टिंग को पिक्सल 2, पिक्सल 2XL, पिक्सल 3, पिक्सल 3XL स्मार्टफोन्स मे लाएगा। अगर यूजर्स के ये 6 हैंडसेट में से कोई भी सेट तो आप आसानी से Android Q अपने फोन में डाउनलोड कर सकते हैं।
लेकिन कुछ भी करने से पहले यूजर्स को यह ध्यान रखना पड़ेगा कि वह अपने डेटा का बैकअप रख लें।
अब बात आती है फिर से कैसे डाउनलोड करें। इसे डाउनलोड करने के लिए कुछ स्टेप बताया जा रहा है:
यूजर्स को सबसे पहले google.com/android/beta पर जा कर अपने पिक्सल स्मार्टफोन को एंड्रॉयड बीटा प्रोग्राम के लिए एनरोल करना होगा।
एनरोल करने के बाद यूजर के पास एक नोटिफिकेशन आएगा जहां ये कहा जाएगा कि आपका सिस्टम अपडेटा के लिए तैयार है।
इसके बाद इंस्टॉल का ऑप्शन आएगा। जहां उपयोगकर्ता को हैंडसेट रिस्टार्ट करना होगा।
इसके बाद आपके पास Android Q बीटा आ जाएगा|
इसके बाद यूज़र अपना फोन चेक करना चाहे कि उसके फोन में एंड्राइड बीटा वर्जन पर चल रहा कि नहीं तो अपने सेटिंग में जाकर, एंड्रॉयड फोन, बिल्ड नंबर और फिर चेक बिल्ड नंबर स्टैट्स विद QPP कर सकते हैं।
इसके बाद सवाल यह है कि अगर यूजर अपने एंड्रॉयड वर्जन में आना चाहें तो क्या करें?
हां अगर यूजर अपने पुराने वर्जन में आना चाहे तो आसानी से बीटा वेबसाइट पर जाकर ऑप्ट ऑउट ऑप्शन को क्लिक कर सकते हैं। इसके बाद उपयोगकर्ता के पास अगले 24 घंटों के दौरान एक अपडेट आएगा. इसके बाद डिवाइस रिस्टार्ट होगा और फिर आपका फोन अपने पुराने एंड्राइड वर्शन के साथ चालू हो जाएगा
टेक्नोलॉजी से जुड़ी ख़बरें अब सिर्फ Youth Express पर.

