कार्तिक आर्यन और सारा अली खान का लिप लॉक वीडियो हुआ वायरल

saraa krtik(सारा अली खान)

बॉलीवुड इंडस्ट्री के सबसे यंग और डैशिंग अभिनेता कार्तिक आर्यन और अभिनेता सैफ अली खान और अभिनेत्री अमृता सिंह की लाडली बेटी अभिनेत्री सारा अली खान का एक वीडियो बड़ी तेज़ी से वायरल हो रहा है जिसमें यह दोनों एक दूसरे को लिपलॉक करते हुए नजर आ रहे हैं।

kartik aaryan and sara ali Khan

अभिनेता कार्तिक आर्यन और अभिनेत्री सारा अली खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें ऐसा माना जा रहा है कि, यह दोनों एक दूसरे को लिप किस करते हुए दिख रहे हैं। बढ़ती हुई अफ़वाह को लेकर जब अभिनेता कार्तिक आर्यन से पूछा गया कि क्या इस वीडियो में आप और अभिनेत्री सारा अली खान हैं, तो उन्होंने जवाब देते हुए कहा कि ‘क्या वो सच में सारा और मैं थे?’ दरअसल अभिनेत्री सारा अली खान ने निर्देशक करण जौहर के शो “कॉफी विद करण” में अभिनेता कार्तिक आर्यन को लेकर अपना बयान दिया था कि “वह अभिनेता कार्तिक आर्यन के साथ डेट करना चाहती हैं।” अभिनेत्री सारा अली खान के इस बयान के बाद वह चर्चा में आ गई थी और इस बात को लेकर उनसे मीडिया लगातार सवाल भी पूछ रही थी। वहीं, इसके बाद जब अभिनेता कार्तिक आर्यन ने इस शो में आए तो उन्होंने कहा, ‘सारा मुझे केवल समय और जगह बता दें, मैं पहुंच जाऊंगा’। इसके साथ ही कार्तिक ने यह भी कहा था कि “वो सारा को डेट पर ले जाने के लिए पैसे इकट्ठे कर रहे हैं और जैसे ही उनके पास इतने पैसे हो जाएंगे वो सारा को डेट पर ले जाएंगे।” बता दे किस अभिनेता का ठिकाना नहीं आ पाते इसलिए कही क्योंकि अभिनेत्री सारा अली खान के पिता अभिनेता सैफ अली खान ने यह बात कही थी कि “कोई भी लड़का हो उसके पास पैसा होना चाहिए।”

वहीं दूसरी और अभिनेता कार्तिक आर्यन का नाम पिछले दिनों अभिनेता चंकी पांडे की बेटी अभिनेत्री अनाया पांडे के साथ भी जुड़ चुका है। पिछले दिनों दोनों एक साथ कई जगहों पर देखे गए थे। आपको बता दें कि, अभिनेता कार्तिक आर्यन और अभिनेत्री सारा अली ख़ान एक साथ निर्देशक इम्तियाज अली की फिल्म “लव आज कल 2” में नजर आएंगे।

 

एंटरटेनमेंट से जुडी और भी खबरें अब सिर्फ Youth Express पर

Summary
कार्तिक आर्यन और सारा अली खान का लिप लॉक वीडियो हुआ वायरल
Article Name
कार्तिक आर्यन और सारा अली खान का लिप लॉक वीडियो हुआ वायरल
Description
अभिनेता कार्तिक आर्यन और अभिनेता सैफ अली खान और अभिनेत्री अमृता सिंह की लाडली बेटी अभिनेत्री सारा अली खान का एक वीडियो बड़ी तेज़ी से वायरल हो रहा है |
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Saumya Chitranshi

Former Desk Web Journalist - Aaj ka Reporter Former VO Artist - Aaj ka Reporter Former VO Artist - Cultural Department, Government of Uttar Pradesh for Kumbh-2019

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER