शाहरुख खान कर सकते हैं वेब सीरीज से धमाकेदार वापसी

शाहरुख खान

बॉलीवुड इंडस्ट्री के किंग खान यानी अभिनेता शाहरुख खान की “जीरो” फिल्म बुरी तरह से बॉक्स ऑफिस पर पिट गई थी। इसी के चलते अभिनेता शाहरूख खान ने फैसला किया है कि अब वह अपना डेब्यु वेब सीरीज में कर सकते हैं और इससे वह अपने फैंस को खुश करने की कोशिश करेंगे। अभिनेता शाहरुख खान की इस वेब सीरीज का नाम “बार्ड ऑफ ब्लड” है जिसमें उनका साथ अभिनेता इमरान हाशमी देते हुए नजर आएंगे।

अभिनेता शाहरुख खान कि फिल्म जीरो के फ्लॉप होने के बाद होने को तो बहुत बड़ा सदमा लगा ही था और उन्होंने अपने फैंस को भी एक सदमा दे दिया था। जीरो के फ्लॉप के बाद वह अपने साइंस को खुश करने के लिए एक वेब सीरीज में जल्द ही डिजिटल प्लेटफॉर्म पर डेब्यू कर काम करने वाले हैं। दरअसल, मीडिया रिपोर्ट की मानें तो अभिनेता शाहरुख खान किसी अंतरराष्ट्रीय स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ वेब सीरीज “बार्ड ऑफ ब्लड” में नजर आ सकते हैं। इस बेव सीरीज में इनके साथ इमरान हाशमी भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।

खबरों की मानें तो जब अभिनेता शाहरुख खान ने इस कहानी की स्क्रिप्ट पढ़ी तो उन्हें यह बेहद पसंद आई और उन्होंने फैसला किया कि वह इसे प्रड्यूस तो करेंगे ही साथ ही साथ वा इस फिल्म में अभिनेता के तौर पर भी उतरेंगे। यह तय हो गया है कि, अभिनेता शाहरुख खान के बैनर “रेड चिलीज” के अंतर्गत बनेगी यह वेब सीरीज। गौरतलब है कि, यह वेब सीरीज राजनीतिक चाल, जासूसी और थ्रिलर से भरपूर है। यह लेखक बिलाल सिद्दीकी के नॉवेल बार्ड ऑफ ब्लड पर आधारित होगी।

अभिनेता शाहरुख खान से जुड़ी खबरें यह भी उठी है कि वह भारतीय अंतरिक्ष यात्री राकेश शर्मा पर एक बायोपिक में नजर आने वाले हैं। लेकिन अभी इस खबर की पूरी तरह से पुष्टि नहीं हो पाई है, ना हीं कोई निष्कर्ष सामने निकल कर नहीं आया और कोई किसी ने अभी इस जानकारी से जुड़ी ऑफिशियल घोषणा की है। खबरें तो यह भी आ रही है कि, निर्देशक संजय लीला भंसाली के साथ अभिनेता शाहरुख खान और अभिनेता सलमान खान एक साथ काम करने वाले हैं लेकिन, इसकी भी अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

मनोरंजन से जुड़ी हुई सभी लेटेस्ट ख़बरें अब सिर्फ Youth Express पर.

Summary
शाहरुख खान कर सकते हैं वेब सीरीज से धमाकेदार वापसी - Youth Express
Article Name
शाहरुख खान कर सकते हैं वेब सीरीज से धमाकेदार वापसी - Youth Express
Description
बॉलीवुड इंडस्ट्री के किंग खान यानी अभिनेता शाहरुख खान की "जीरो" फिल्म बुरी तरह से बॉक्स ऑफिस पर पिट गई थी। इसी के चलते अभिनेता शाहरूख खान ने फैसला किया है
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Saumya Chitranshi

Former Desk Web Journalist - Aaj ka Reporter Former VO Artist - Aaj ka Reporter Former VO Artist - Cultural Department, Government of Uttar Pradesh for Kumbh-2019

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER