हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने बुधवार को ये सूचना दी कि शिमला-कालका हेरिटेज ट्रेन रुट पर सभी प्रमुख रेलवे स्टेशनों को मुफ्त वाई-फाई मिलेगा। मुफ्त वाई-फाई के साथ-साथ उन्होंने ये भी घोषणा की के यात्रियों को “हॉप-ऑन-हॉप-ऑफ़” की भी सुविधा दी जाएगी जिससे की शिमला-कालका हेरिटेज रुट पर कोई भी यात्री किसी भी स्टेशन पर उतर सकता है और बिना नयी टिकट खरीदे ही वो आने वाली ट्रेन में सवार होकर आगे का सफर कर सकता है।
शिमला-कालका हेरिटेज रूट पर प्राप्त होने वाली सुविधाएं
मुक्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आगे बात करते हुए कहा- ”इन सुविधाओं को पेश करने के बाद हमे बड़ोग, सोलन, शोगी और अन्य छोटे शहरों में पर्यटन को बढ़ावा देने में मदद मिलेगी। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने स्टेशनो पर आधुनिक शौचालय का भी शिलान्यास किया। इसके अलावा मुख्यमंत्री जी ने कालका-शिमला हेरिटेज रेलवे लाइन के लिए कई अन्य आधुनिक सुविधाओं का भी उद्घाटन किया। श्री ठाकुर ने शिमला रेलवे स्टेशन और शिमला एक्सटेंशन स्टेशन के नवीनीकरण के लिए दो लिफ्टों की आधारशिला भी रखी। ताकि आने वाले वक़्त में किसी भी यात्री को कोई भी परेशानी ना झेलनी पड़े।
आपको ये भी बताते चलें के दार्जिलिंग हिमालयन रेलवे और नीलगिरि माउंटेन रेलवे के साथ कालका-शिमला रेल मार्ग भारत के माउंटेन रेलवे के तहत यूनेस्को की विश्व धरोहर में से एक है। जो हर साल हजारों पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करती है।
कालका-शिमला रेलवे, जो 1903 में खोला गया था, 96 किलोमीटर के एक सुंदर मार्ग का अनुसरण करता है, जिसमें 103 सुरंगें शामिल हैं, जो कालका शहर से शिमला तक घुमावदार ट्रैक पर यात्रा करती हैं। यह पहाड़ियों और आसपास के गांवों के नाटकीय दृश्यों के लिए जाना जाता है।
इस अवसर पर, श्री ठाकुर ने केंद्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल को शिमला रेलवे स्टेशन के आधुनिकीकरण में रुचि लेने के अलावा कालका-शिमला रेलवे लाइन के उन्नयन के लिए धन्यवाद दिया।
देश और दुनिया की मज़ेदार व लेटेस्ट न्यूज़ अब केवल Youth Express पर

