जरूरतमंद बच्चों के हौसलों को उड़ान दे रहे सुशांत


बॉलीवुड फिल्म एमएस धोनी द अनटोल्ड स्टोरी में धोनी का किरदान निभाने वाले सुशांत सिंह राजपूत शिक्षा के क्षेत्र में बेहतरीन काम कर रहे हैं। जरूरतमंद बच्चों को मुफ्त शिक्षा देकर सुशांत जहां उन्हें काबिल बना रहे है, वहीं बच्चों को काबिलियत दिखाने के मौके भी दे रहे हैं। इन्हीं में से दो बच्चों ने अमेरिका में नाम रोशन किया है।
सुशांत ने गरीब और जरूरतमंद बच्चों को मुफ्त शिक्षा देने की शुरुआत बीते साल की। उनकी टीम बच्चों को सारी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराती है। वे स्कूलों से जरुरतमंद छात्रों का चयन करके उनकी योग्यता की जांच करते हैं। अगर बच्चा टेस्ट में पास होता है तो सुशांत उसकी पढ़ाई का पूरा खर्चा उठाते हैं। समय की मांग के अनुसार बच्चों को उनकी रुचि के अनुसार बेहतर पढ़ाई का मौका दिया जाता है। पढ़ाई के साथ साथ एक्सट्रा केरिकुलर एक्टिविटी पर भी ध्यान दिया जा रहा है।
इसका परिणाम तब सामने आया जब सुशांत सिंह एजुकेशन के दो बच्चों को युनाइटेड स्टेट स्पेस और रॉकेट सेंटर जाने का मौका मिला। जहां स्पेस साइंस से संबंधित नई जानकारियां दी गई। वहीं अमेरिका की स्पेस एजेंसी नासा ने दोनों बच्चों को बेस्ट ट्रेनी के खिताब से भी नवाजा। ये दोनों बच्चे सुशांत सिंह द्वारा दी जा रही स्कॉलरशिप से यहां तक पहुंचे हैं। सुशांत ने बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए एक अच्छी शुरुआत की है। ये जरूतमंदों के लिए वरदान साबित हो सकती है।

youthexpress

I am a passionate writer. I draw my imagination with words. I can write on any given topic. Currently, I am working as a freelancer and author. A creative mind that wants to explore the whole world with the power of words, heart full of emotions, mind full of creative essence.

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER