कार चलाने वालों के लिए सुविधाजनक है WhatsApp का नया अपडेट

पॉपुलर मेसैजिंग ऐप व्हाट्सऐप व्हॉट्सऐप की खासियत यही है कि वो बेहतर फीचर के साथ नए अपडेट लाने में कभी पीछे नहीं रहता। अब व्हॉट्सऐप ने ऐसा अपडेट दिया है जिसकी मदद से आप ड्राइविंग करते हुए भी आसानी से मैसेज पढ़ सकेंगे और उसका रिप्लाई दे सकेंगे।
व्हॉट्सऐप के लेटेस्ट अपडेट 2.18.20 में आप कार चलाते हुए भी आसानी से इसकी सर्विस यूज कर पाएंगे। व्हॉट्सऐप के इस कारप्ले अपडेट के बाद आप कार की इंफोटेनमेंट स्क्रीन पर व्हॉट्सऐप मैसेज देख सकेंगे। कारप्ले के जरिए स्क्रीन पर व्हाट्सऐप आइकन नजर आएगा। अगर कार चलाते हुए आपका व्हॉट्सऐप मैसेज आता है तो वो आपकी स्क्रीन पर शो होने लगेगा। इससे स्क्रीन में आप ये देख पाएंगे कि आपके पास कौन-कौन से मैसेज आए हैं। नए अपडेट में आप इन मैसेज को सुन भी सकेंगे और अपनी कॉनटेक्ट लिस्ट में शेयर भी कर सकेंगे।
व्हॉट्सऐप का ये नया अपडेट अभी सिर्फ iOS यूज़र्स के लिए ही उपलब्ध है। गूगल प्ले स्टोर से आप इस नए वर्जन को इंस्टॉल कर सकते हैं। उम्मीद जतायी जा रही रही है कि व्हॉट्सऐप जल्द ही अन्य प्लेटफॉर्म पर भी ये अपडेट उपलब्ध कराएगा।

youthexpress

I am a passionate writer. I draw my imagination with words. I can write on any given topic. Currently, I am working as a freelancer and author. A creative mind that wants to explore the whole world with the power of words, heart full of emotions, mind full of creative essence.

Learn More →

2 thoughts on “कार चलाने वालों के लिए सुविधाजनक है WhatsApp का नया अपडेट

  1. Prabin rajak February 1, 2018 at 6:20 AM

    Nice

    Reply
  2. SANDEEP SINGH February 1, 2018 at 7:21 AM

    Nice

    Reply

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER