इंडियन प्रीमियर लीग सीज़न 2020 का 50 वा मुकाबला आज शाम को खोला जाना है। आज के इस मुकाबले में किंग्स इलेवन पंजाब और राजस्थान रॉयल्स एक दूसरे के आमने सामने होंगे। एक तरफ़ जहां किंग्स इलेवन पंजाब 12 मैचो में से 6 मैच जीतकर 12 अंकों के साथ चौथे स्थान पर है वहीं राजस्थान रॉयल्स की टीम 12 मैचों में से 5 मैच जीतकर 10 अंकों के साथ 7 वे स्थान पर है। राजस्थान रॉयल्स के लिए अब सभी मैच जीतना ही होगा तभी उसे प्लेऑफ के लिए उसे मौका मिलेगा।
टूर्नामेंट के 50वें मैच से पहले जान लीजिए इससे जुड़ी बातें। कब और कहां देख सकते हैं आज होने वाला यह मुकाबला।
#KXIP will be looking to extend their winning run as they take on #RR in Match 50 of #Dream11IPL at Abu Dhabi.
Preview by @ameyatilak https://t.co/ECUpQ8fYyh #KXIPvRR pic.twitter.com/NPUGdhxyOR
— IndianPremierLeague (@IPL) October 30, 2020
किन टीमों के बीच खेला जाएगा टूर्नामेंट का 50वां मुकाबला
किंग्स इलेवन पंजाब (KXIP) और राजस्थान रॉयल्स (RR) के बीच IPL 2020 का 50वां मुकाबला खेला जाएगा।
कहां खेला जाएगा इंडियन प्रीमियर लीग 2020 का 50 वा मुकाबला
किंग्स इलेवन पंजाब (KXIP) और राजस्थान रॉयल्स (RR) के बीच होने वाला 50 वा मुकाबला मुकाबला अबूधाबी में खेला जाएगा।
कब और कितने बजे खेला जाएगा इंडियन प्रीमियर लीग 2020 का 50 वा मुकाबला
टूर्नामेंट का 50 वा मुकाबला शुक्रवार (30 अक्टूबर 2020) को भारतीय समयानुसार शाम 7.30 खेला जाएगा।
कितने बजे होगा इंडियन प्रीमियर लीग 2020 के 50 वें मैच में टॉस?
किंग्स इलेवन पंजाब (KXIP) और राजस्थान रॉयल्स (RR)के बीच आइपीएल 2020 के 50वें मैच में टॉस भारतीय समयानुसार शाम 7:00 बजे होगा।
कहां देख सकते हैं इंडियन प्रीमियर लीग 2020 के 50 वें मैच का लाइव टेलीकास्ट ?
किंग्स इलेवन पंजाब (KXIP) और राजस्थान रॉयल्स (RR) के बीच खेले जाने वाले आइपीएल 2020 के 50 वें मैच का लाइव टेलीकास्ट स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के सभी चैनलों पर देखा जा सकता है।
कहां देख सकते हैं किंग्स इलेवन पंजाब (KXIP) और राजस्थान रॉयल्स (RR) के बीच 50 वें मैच की लाइव स्ट्रीमिंग?
किंग्स इलेवन पंजाब (KXIP) और राजस्थान रॉयल्स (RR) के बीच होने वाले 50 वें मैच की Live Streaming आप Hotstar App पर देख सकते हैं।
स्पोर्ट्स से जुड़ी अन्य खबरों के लिए लाईक करे यूथ एक्सप्रेस को