49 वे मैच में चेन्नई की जीत, कोलकाता की प्लेऑफ की रहा हुई बेहद मुश्किल

इंडियन प्रीमियर लीग सीजन 2020 के 49 वे मैच में चेन्नई सुपर किंग ने अंतिम गेंद पर छक्का जड़कर मैच 6 विकेट से जीत लिया। इससे पहले चेन्नई सुपर किंग ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया । पहले बल्लेबाजी करने उतरी कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 5 विकेट के नुकसान पर 172 रन बनाए । लक्ष्य का पीछा करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स ने 4 विकेट के नुकसान पर अंतिम गेंद पर छक्का जड़कर 178 रन बना लिया और मैच 6 विकेट से अपने नाम कर लिया। इस जीत के साथ ही कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए प्लाले की रहा बेहद कठिन हो गई है।

 

49 वे मैच में चेन्नई सुपर किंग्स की पारी

 

चेन्नई सुपर किंग्स तरफ से ऋतुराज गायकवाड़ ने अर्धशतक जड़ा । वही अंतिम ओवरों में रविंद्र जडेजा ने आक्रामक पारी खेली। उन्होंने 11 गेंदों पर तेजी से 41 रन बनाए । जिसमें 3 छक्के और 2 चौके शामिल हैं।

 

 

 

 

49 वे मैच में कोलकाता नाइटराइडर्स की पारी

 

कोलकाता नाइटराइडर्स की तरफ से ओपनिंग करने शुभमन गिल और नीतीश राणा उतरे। नीतीश राणा ने बेहतरीन बल्लेबाज़ी करते हुए 87 रनों की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 61 गेंदों का सामना किया। अपने पारी में उन्होंने 10 चौके और 4 छक्के लगाए उनके अलावा सुमन गिल ने भी 26 रनों की पारी खेली विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक और राहुल त्रिपाठी अंत में नाबाद रहे कार्तिक ने 10 गेंदों पर तेजी से 21 रन बनाए इस तरह पूरी टीम निर्धारित 20 ओवरों में 5 विकेट के नुकसान पर 172 रन बनाए ।

 

 

लुंगी निगडी ने दो विकेट लिए। इसके अलावा मिशेल सैंटनर रविंद्र जडेजा और करण शर्मा को भी एक-एक विकेट मिला

 

 

 

चेन्नई सुपर किंग्स की प्लेइंग इलेवन

 

रितुराज गायकवाड़, शेन वॉटसन, अंबाती रायुडू, एमएस धौनी (कप्तान और विकेटकीपर), सैम कुर्रन, एन जगदीशन, रवींद्र जडेजा, मिचेल सैंटनर, दीपक चाहर, करन शर्मा और लुंगी नगिदी।

 

कोलकाता नाइट राइडर्स की प्लेइंग इलेवन

 

शुभमन गिल, नितीश राणा, राहुल त्रिपाठी, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), इयोन मोर्गन (कप्तान), सुनील नरेन, पैट कमिंस, रिंकू सिंह, लॉकी फर्ग्युसन, कमलेश नागरकोटी और वरुण चक्रवर्ती।

 

स्पोर्ट्स से जुड़ी अन्य खबरों के लिए लाईक करे यूथ एक्सप्रेस को

Sumit Shukla

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER