इंडियन प्रीमियर लीग के 42 वे मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स ने आल राउंड प्रदर्शन करते हुए दिल्ली कैपिटल को 59 रनों से हरा दिया है। नितीश राणा के 53 गेंद में 81 रन और सुनील नरेन के 32 गेंदों में 64 रन के बूते कोलकाता नाइटराइडर्स ने निर्धारित 20 ओवर में छह विकेट खोकर 194 रन बनाए। जवाब में दिल्ली 135/9 रन ही बना पाई। कोलकाता की ओर से वरुण चक्रवर्ती ने महज 20 रन देकर पांच विकेट लिए।
That's that from Match 42. @KKRiders win by 59 runs.#Dream11IPL pic.twitter.com/QfctclPHdn
— IndianPremierLeague (@IPL) October 24, 2020
दिल्ली कैपिटल्स की पारी
दिल्ली कैपिटल्स की शुरुआत बेहद खराब रही । दोनों ओपनर अजिंक्य रहाणे 0 और शिखर धवन 6 रन पर आउट हो गए। कप्तान श्रेयस अय्यर ने 38 गेंदों पर 47 रनों की पारी खेली, उनका साथ ऋषभ पंत ने 27 रनों का दिया। उसके अलावा किसी बल्लेबाज ने कुछ खास नहीं कर पाया । और पूरी टीम मात्र 135 रन ही बना सकी।
कोलकाता नाइट राइडर्स की पारी
कोलकाता नाइट राइडर्स के तरफ से ओपनिंग करने शुभ्मन गिल और नीतीश राणा उतरे। शुभ्मन गिल 9 रन पर आउट हो गए। लेकिन नीतीश राणा बेहतरीन पारी खेलते हुए 53 गेंदों पर 81 रन बनाए । इनके अलावा ऑलराउंडर सुनील नरीन ने 32 गेंदों पर 64 रनों की ताबड़तोड़ पारी पारी खेली। उन्होंने 6 चौके और 4 छक्के लगाए। पूरी टीम निर्धारित 20 ओवरों में 6 विकेट के नु कसान पर 194 रन बनाए । दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से कगिसो रबाडा, मार्कस स्टोइनिस और एनरिक नॉर्टजे ने दो-दो विकेट लिए। वहीं भारतीय गेंदबाज रविचंद्र अश्विन, तुषार देशपांडे बेहद महंगे साबित हुए ।
42 वे मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स की प्लेइंग इलेवन
शुभमन गिल, राहुल त्रिपाठी, नितीश राणा, इयोन मोर्गन (कप्तान), दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), सुनील नरेन, पैट कमिंस, लॉकी फर्ग्युसन, कमलेश नागरकोटी, प्रसिद्ध कृष्णा, वरुण चक्रवर्ती
42 वे मैच में दिल्ली कैपिटल्स का प्लेइंग इलेवन
अजिंक्य रहाणे, शिखर धवन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), रिषभ पंत (विकेटकीपर), मार्कस स्टोइनिस, शिमरोन हेटमायर, अक्षर पटेल, आर अश्विन, कगिसो रबादा, तुषार देशपांडे, एनरिच नॉर्त्जे।