इंडियन प्रीमियर लीग यानि आईपीएल 2020 सीज़न का 42 वा मुकाबला आज इयोन मोर्गन की कोलकाता नाइट राइडर्स और दिल्ली के जांबाज दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जाएगा। एक और जहां दिल्ली कैपिटल्स इस सीज़न में बेहतरीन खेल दिखाया है वहीं कोलकाता का खेल मिला जुला ही रहा है। दिल्ली की टीम पॉइंट्स टेबल में दुसरे स्थान पर है वहीं कोलकाता ने इस सीजन में 10 मुकाबले खेले हैं जिसमें 5 में जीत मिली है और 5 में हार 10 अंकों के साथ कोलकाता की टीम कौन से स्थान पर है । ऐसे में कोलकाता के लिए प्लेऑफ में बने रहने के लिए मैच को जीतना होगा। आइए देखते हैं आज के मैच के बारे में विस्तार से
#KKR and #DelhiCapitals will kickstart the proceedings of the double-header Saturday when they square off in Match 42 of #Dream11IPL 2020.
Preview by @ameyatilak https://t.co/wu6QE3zMSf #KKRvDC pic.twitter.com/1dp7NAA3DG
— IndianPremierLeague (@IPL) October 24, 2020
टूर्नामेंट के 42वें मैच से पहले जान लीजिए इससे जुड़ी बातें। कब और कहां देख सकते हैं आज होने वाला यह मुकाबला।
किन टीमों के बीच खेला जाएगा टूर्नामेंट का 42वां मुकाबला
कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) के बीच IPL 2020 का 42वां मुकाबला खेला जाएगा।
कहां खेला जाएगा आईपीएल 2020 का 42 वा मुकाबला
कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) के बीच होने वाला 42वां मुकाबला अबूधाबी में खेला जाएगा।
कब और कितने बजे खेला जाएगा आईपीएल 2020 का 42 वा मुकाबला
टूर्नामेंट का 42वां मुकाबला शनिवार (24 अक्टूबर 2020) को भारतीय समयानुसार शाम 3.30 खेला जाएगा।
कितने बजे होगा आईपीएल 2020 के 42वें मैच में टॉस?
कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) के बीच आइपीएल 2020 के 42वें मैच में टॉस भारतीय समयानुसार शाम 3:00 बजे होगा।
कहां देख सकते हैं IPL 2020 के 42वें मैच का लाइव टेलीकास्ट ?
कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) के बीच खेले जाने वाले आइपीएल 2020 के 42 वें मैच का लाइव टेलीकास्ट स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के सभी चैनलों पर देखा जा सकता है।
कहां देख सकते हैं कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) के बीच 42 वें मैच की लाइव स्ट्रीमिंग?
कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) और दिल्ली कैपिटल्स (DC)के बीच होने वाले 42 वें मैच की Live Streaming आप Hotstar App पर देख सकते हैं।