12वीं पास युवाओं के लिए महारत्न कंपनी में है नौकरी के मौके

 

हितेश पंत (नई दिल्ली)

सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए इंडियन ऑयल लिमिटेड के साथ जुड़ने का अच्छा मौका है। इंडियन ऑयल ने जूनियर ऑपरेटर पद पर नियुक्ति के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। 12वीं पास युवा इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। चयनित उम्मीदवारों को देश के अलग-अलग राज्यों में नियुक्त किया जाएगा।

 

देश की महारत्न कंपनियों में एक इंडियन ऑयल बेहतर सैलरी के साथ अच्छी सुविधाओं के लिए भी जाना जाता है। इस बार कंपनी ने जूनियर ऑपरेटर के 50 पदों को भरने के लिए विज्ञापन निकाला है। जिन युवाओं की उम्र 18 से 26 साल के बीच है वे इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार उम्र सीमा में छूट का प्रावधान है।

 

इन पदों पर आवेदन के लिए शैक्षिक योग्यता मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं परीक्षा उत्तीर्ण करना है। साथ ही उम्मीदवार के पार आईटीआई का डिप्लोमा भी होना चाहिए। उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और स्किल टेस्ट पास करने के बाद होगा। परीक्षाओं में प्रदर्शन के आधार पर उम्मीवारों की मैरिट लिस्ट तैयार की जाएगी।

 

इन पदों पर चुने गए अभ्यर्थियों को 10,400 – 24,500 वाले पे-बैंड के आधार पर सैलरी मिलेगी। इन पदों के लिए 16 जून से ऑनलाइन आवेदन शुरू हो गए हैं।। आवेदन करने की अंतिम तारीख 7 जुलाई 2018 रखी गई है। सामान्य और ओबीसी उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 150 रुपए और अन्य आरक्षित वर्ग को कोई शुल्क नहीं देना है। आवेदन के इच्छुक उम्मीदवार आईओसीएल की आधिकारिक वेबसाइट www.iocl.com पर जाकर पूरी जानकारी ले सकते हैं।

youthexpress

I am a passionate writer. I draw my imagination with words. I can write on any given topic. Currently, I am working as a freelancer and author. A creative mind that wants to explore the whole world with the power of words, heart full of emotions, mind full of creative essence.

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER