हितेश पंत (नई दिल्ली)
देश की सबसे बड़ी न्यायिक संस्था सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया में नौकरी पाने का अच्छा मौका है। सुप्रीम कोर्ट में जूनियर कोर्ट अटेंडेंट और चैंबर कोर्ट अटेंडेंट के पद पर आवेदन मांगे गए हैं। हाईस्कूल पास उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं।
सुप्रीम कोर्ट में ग्रुप डी के पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरु हुई है। इनमें जूनियर कोर्ट अटेंडेंट के 65 और चैंबर कोर्ट अटेंडेंट के 13 पद शामिल हैं। इन पदों पर वे ही उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं जिन्होंने मान्यता प्राप्त बोर्ड से हाईस्कूल की परीक्षा उत्तीर्ण की हो।
परीक्षा में चयन के लिए दो स्तर की परीक्षा होगा। पहले लिखित परीक्षा पास करनी होगी उसके बाद स्किल टेस्ट क्वालिफाई करना होगा। चयनित उम्मीदवारों को सातवें वेतन आयोग के अनुसार 33,315 रुपए वाले पे-बेंड में नियुक्ति दी जाएगी।
सामान्य और ओबीसी उम्मीदवारों के लिए परीक्षा शुल्क 300 रुपए और एससी एसटी उम्मीदवारों के लिए 150 रुपए शुल्क दिया गया है। इन पदों पर आवेदन की अंतिम तारीख 15 अप्रैल रखी गई है। इससे संबंधित पूरी जानकारी और आवेदन के लिए आपको www.sci.nic.in पर विजिट करना होगा।