भारत और मेजबान न्यूजीलैंड के बीच वेलिंग्टन के स्काई स्टेडियम में खेला गया चौथा मैच टाई रहा, और दर्शकों को सुपर ओवर का रोमांच देखने को मिला । एक-एक ओवर के इस मैच में भारत ने दुबारा जीत हासिल कर ली। इसी के साथ भारत ने 5 मैचों की सीरीज में 4-0 की बढ़त हासिल कर ली है, जबकि सीरीज का आखिरी मैच 2 फरवरी को खेला जाएगा।
इस मैच में न्यूजीलैंड के नियमित कप्तान केन विलियमसन की गैरमौजूदगी में टिम साउदी ने टीम की कप्तानी संभाली और टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। ऐसे में पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने मनीष पांडे के अर्धशतक के दम पर 8 विकेट के नुकसान पर 165 रन बनाए थे। इसके जवाब में न्यूजीलैंड की टीम 20 ओवर खेलकर 7 विकेट खोकर 165 रन की बना सकी और मैच टाई हो गया।
सुपर ओवर का रोमांच
India win!
KL Rahul and Virat Kohli ensure yet more heartbreak for New Zealand.#NZvIND pic.twitter.com/Tedlk5Niak
— ICC (@ICC) January 31, 2020
न्यूजीलैंड की ओर से सुपर ओवर में बल्लेबाजी करने के लिए कोलिन मुनरो और टिम साइफर्ट आए। वहीं, भारत की ओर से पिछले मैच की तरह इस मैच में भी जसप्रीत बुमराह ने गेंदबाजी की जिम्मेदारी संभाली। न्यूजीलैंड ने पहले खेलते हुए सुपर ओवर की 6 गेंदों में 1 विकेट खोकर 13 रन बनाए।
न्यूजीलैंड का सुपर ओवर
बुमराह की पहली गेंद पर टिम साइफर्ट ने 2 रन बनाए
साइफर्ट ने दूसरी गेंद पर चौका जड़ा
तीसरी गेंद पर साइफर्ट ने फिर 2 रन बनाए
बुमराह की चौथी गेंद पर साइफर्ट कैच आउट हो गए
पांचवीं गेंद पर कोलिन मुनरो ने चौका लगाया
छठी गेंद पर मुनरो ने एक रन बनाया।
भारत का सुपर ओवर
भारत की ओर से सुपर ओवर में 14 रन के लक्ष्य का पीछा करने के लिए केएल राहुल और विराट कोहली आए। वहीं, कीवी टीम की ओर से कप्तान टिम साउदी ने गेंदबाजी की जिम्मेदारी संभाली। भारत ने यह मैच 5 गेंदों में 16 रन बनाकर जीत लिया।
भारत का सुपर ओवर
साउदी की पहली गेंद पर केएल राहुल ने छक्का लगाया
दूसरी गेंद पर केएल राहुल ने चौका जड़ दिया
तीसरी गेंद पर केएल राहुल आउट हो गए।
चौथी गेंद पर विराट कोहली ने 2 रन लिए।
पांचवीं गेद पर विराट कोहली ने चौका जड़कर मैच जिता दिया।
भारत की प्लेइंग इलेवन
संजू सैमसन, केएल राहुल (विकेटकीपर), विराट कोहली(कप्तान), श्रेयस अय्यर, मनीष पांडे, वॉशिंगटन सुंदर, शिवम दुबे, युजवेंद्र चहल, नवदीप सैनी, शार्दुल ठाकुर और जसप्रीत बुमराह।
न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन
मार्टिन गप्टिल, कोलिन मुनरो, टॉम ब्रूस, रोस टेलर, टिम साइफर्ट (विकेटकीपर), डेरिल मिचेल, ईश सोढ़ी, मिचेल सेंटनर, टिम साउदी(कप्तान), हमिश बेनेट और ब्लैर टिकनेर।