वाट्सऐप पर आया नया अपडेट, इस्तेमाल करिये नया फीचर्स, जानियें इसके बारे में

वाट्सऐप पर आया नया अपडेट, इस्तेमाल करिये नया फीचर्स, जानियें इसके बारे में

हम देखते है कि जब भी सर्च करने की बात होती है तो आमतौर पर Google बाबा याद आते हैं लेकिन एक और जगह है जहां सर्च की खूब जरूरत पड़ती है वह अड्डे का नाम है WhatsApp। आपको बता दें कि इस अड्डे पर भी खूब डेटा होता है जिसे सर्च करने की जरूरत कभी ना कभी पड़ती है।

तारीख के हिसाब से कर सकेंगे खर्च

वैसे तो वॉट्सऐप ने सर्च करने के कई फीचर अपने प्लेटफॉर्म में दिए हुए हैं मगर एक जगह गरारी फंस जाती है तारीख पर माने कि अगर किसी तारीख के हिसाब से कुछ सर्च करना हो तो ऑप्शन नहीं होता था। मगर अब ऐसा नहीं होगा। क्योंकि WhatsApp पर तारीख के हिसाब से सर्च करने का भी प्रबंध हो गया है। आपको बता दें कि iOS यूजर्स और ऐप के वेब वर्जन को इस्तेमाल करने वालों के पास तो ये फीचर पहले से था लेकिन अब एंड्रॉयड यूजर्स भी इसका फायदा ले पाएंगे।

अब तारीख पे तारीख करना आसान होगा

बता दें कि बहुत ही आसान प्रोसेस है। मगर पहले आपको गूगल प्ले स्टोर से जाकर वॉट्सऐप को लेटेटस वर्जन में जाकर अपडेट करना होगा। इसके बाद जिस भी चैट में कुछ खोजना है तो बस उसकी प्रोफ़ाइल में चले जाइए। यहां सर्च वाले आइकन पर टप्पा मारिए। स्क्रीन पर तारीख का ऑप्शन आ जाएगा। अब अपने मन की तारीख सिलेक्ट कीजिए और चैट आपके सामने।

खास बात

हालांकि, फीचर में अभी एक कमी भी है। सिर्फ एक तारीख की चैट को सर्च किया जा सकता है। मतलब एक तारीख से दूसरी तारीख के बीच में सर्च करने का जुगाड़ फिलहाल तो नहीं है। हो सकता है कि भविष्य में ये भी आ जाए.फिलहाल के लिए इसी से काम चला लीजिए। रही बात वॉट्सऐप की तो हमारी सलाह होगी कि जितनी जरूरत हो उतना ही इस्तेमाल करें। बिना-वजह इस्तेमाल से कलाई में दर्द हो सकता है। भरोसा नहीं होता तो जरा नीचे वाली स्टोरी पर क्लिक कर लीजिए।

Sundram Chaurasia

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER