हितेश पंत (नई दिल्ली)
लोकसभा ने देश के प्रतिभावान छात्रों को संसदीय कार्यप्रणाली से रूबरू कराने के लिए इंटर्नशिप कार्यक्रम शुरू किया है। अगर आप इंटर्नशिप की तलाश में हैं तो लोकसभा जैसे प्रतिष्ठित संस्थान में इंटर्नशिप का ये बेहतर मौका है। लोकसभा ने एक और तीन महीने के दो अलग-अलग इंटर्नशिप कार्यक्रम के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है।
लोकसभा के इस इंटर्नशिप कार्यक्रम का उद्देश्य प्रतिभावान युवाओं को उत्कृष्ट मौके देना है। लोकसभा ने एक महीने और तीन महीने के इंटर्नशिप कार्यक्रम के लिए आवेदन मांगे हैं। इन कार्यक्रमों के लिए 50-50 सीटें निर्धारित की गई हैं। यहां इटर्नशिप के दौरान छात्रों को स्टाइपैंड भी दिया जाएगा। इस इंटर्नशिप के लिए छात्रों को ऑनलाइन आवेदन करना होगा।
तीन महीने की इंटर्नशिप के लिए आवेदन करने वाले वालों की उम्र 21 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए। उम्मीदवार का सोशल साइंस या भाषाओं के विषयों पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री अनिवार्य है, साथ ही उत्कृष्ट अकादमिक रिकॉर्ड होना चाहिए। ये इंटर्नशिप कार्यक्रम 2 जुलाई से 28 सितंबर तक चलेगा। चयनित उम्मीदवार को 20,000 रुपए स्टाइपेंड और 10,000 रुपए स्टेशनरी के लिए दिया जाएंगे। इस कार्यक्रम में आवेदन की अंतिम तारीख 4 मई है।
एक महीने के इंटर्नशिप कार्यक्रम के लिए उम्मीदवार की उम्र 18 से 30 साल के बीच होनी चाहिए। सोशल साइंस, भाषा, पत्रकारिता, कानून, वित्त, प्रबंधन की पढ़ाई कर रहे छात्र इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। ये इंटर्नशिप 28 जून से 27 जुलाई तक चलेगी। इसमें चयनित उम्मीदवारों को 20,000 रुपए स्टाइपैंड और 5,000 रुपए स्टेशनरी के लिए दिया जाएगा।
May I know the website for the application?
http://sri.nic.in/online-applications-lok-sabha-internship-programme-2018