यूपी में इस दिन हो सकती है बारिश, जानियें इन जिलों का हाल

भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने शुक्रवार, 13 जून को उत्तर प्रदेश के कई जिलों में गरज-चमक के साथ आंधी और बारिश की संभावना जताई है। इस दौरान तेज हवाओं के साथ 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की भी संभावना है मौसम विभाग ने पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुल 22 जिलों में इस तरह के असामान्य मौसम की चेतावनी जारी की है।

किस जिलों में होगा तेज मौसम?

आईएमडी के अनुसार वाराणसी, मऊ, बलिया, गाजीपुर, गोरखपुर, महराजगंज, कुशीनगर, बस्ती, संतकबीरनगर, सिद्धार्थ नगर, बलरामपुर, गोंडा, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, चंदौली, प्रयागराज, सोनभद्र, मिर्जापुर, बरेली, रामपुर और पीलीभीत में आज गरज-चमक के साथ बारिश और आंधी की संभावना है। इन जिलों में तेज हवाओं के साथ आसमान में बादल छाने और बिजली कड़कने की भी आशंका बनी हुई है।

हीटवेव का भी खतरा

मौसम विभाग ने 11 जिलों में हीटवेव को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इस दौरान इन जिलों का तापमान 42 से 44 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। पश्चिमी यूपी के आगरा, हाथरस, अलीगढ़, मथुरा, झांसी, जालौन, महोबा, हमीरपुर, इटावा, फिरोजाबाद, नोएडा और गाजियाबाद में हीटवेव को लेकर चेतावनी जारी की गयी है

मौसम का ऐसा रहेगा असर

उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में जहां आंधी-बारिश से मौसम ठंडा और सुहावना हो जाएगा, वहीं कुछ जिलों में हीटवेव के चलते तेज धूप से लोगों को बचाव के लिए पानी पीने और धूप से बचने की सलाह दी गई है। किसानों को भी सलाह दी गई है कि वे फसलों की सुरक्षा के लिए जरूरी इंतजाम करें क्योंकि तेज हवा और बारिश से नुकसान हो सकता है।

Sundram Chaurasia

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER