भारत की 24 वर्षीय स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु लगातार तीसरे साल वर्ल्ड बैडमिंटन चैंपियनशिप के महिला एकल फाइनल में पहुंच गई हैं। उन्होंने चीन की च चेन यू पे को हराकर फाइनल में जगह बनाई। सिंधु ने वर्ल्ड नंबर 3 चीन की चेन यू पे को सीधे सेटों में 21-7, 21-14 से पराजित किया। सिंधु ने यह मैच करीब 40 मिनट में अपने नाम किया। इस जीत के साथ ही सिंधु का रजत पदक पक्का हो गया है।
आपको बता देते इससे पूर्व वर्ष 2017 एवं 2018 में पीवी सिंधु ने वर्ल्ड बैडमिंटन चैंपियनशिप में रजत पदक जीत चुकी हैं। हालांकि विगत 2 वर्षों में उन्हें फाइनल में हार का सामना करना पड़ा था। इस वर्ष वे यह खिताब अपने नाम कर सकती हैं।
पीवी सिंधू का फाइनल मुकाबला
फाइनल में उनका मुकाबला जापान की नोआमी ओकुहारा से होगा। तीसरी वरीयता प्राप्त नोवामी अोकुहारा ने दूसरे सेमीफाइनल में इंडोनेशिया के रत्चानोक इतानोन को कड़े मुकाबले में पारित किया। वह पहला गेम हार चुकी थी। फिर उन्होंने वापसी की, और फाइनल में अपनी जगह पक्की की। एक घंटे 23 मिनट तक चले इस मैच में उन्होंने 17-21, 21-18, 21-15 से मैच अपने नाम किया।
वर्ल्ड बैडमिंटन चैंपियनशिप में सिंधु के पदक
वहीं सिंधु के मैच की बात करें तो उन्होंने इससे पूर्व वर्ष 2013 तथा 2014 में कांस्य पदक जीत चुकी है। वर्ष 2017 और 2018 में वह रजत पदक अपने नाम कर चुकी है। इस वर्ष भी रजत पदक उनका पक्का हो चुका है।
रविवार को होने वाले इस मैच में अपना पहला स्वर्ण पदक जीत सकती हैं। आपको बता दें कि वर्ष 2017 में भी सिंधु की भिड़ंत फाइनल में अोकुहारा से हुआ था। 110 मिनट तक चले इस मैच में सिंधु को हार का सामना करना पड़ा था। परंतु इस बार वे अपने सर्वश्रेष्ठ फॉर्म में है। सभी भारतीयों को स्वर्ण पदक की उम्मीद है। अगर वह ऐसा कर लेती हैं, तो वह पहली भारतीय महिला बैडमिंटन खिलाड़ी बन जाएंगी।
