देश के लिए गौरव का क्षण, इस विश्व चैंपियनशिप में मिली जीत

भारत के दिग्गज शतरंज खिलाड़ी विश्वनाथन आनंद ने विश्व रैपिड शतरंज चैंपियनशिप में विश्व के नंबर एक खिलाड़ी मेग्रस कार्लसन को हराकर खिताब अपने नाम कर लिया है। राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद ने विश्वनाथन को उनकी जीत पर बधाई दी है।

सऊदी अरब के रियाद में चल रही चैंपियनशिप के फाइनल मुकाबले में विश्वनाथन आनंद ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। 9 राउंड तक चले इस मुकाबले में विश्वनाथन ने शुरुआत से ही पकड़ बना के रखी। उन्होंने मुकाबले के 5 राउंड अपने नाम किए जबकि 4 राउंड ड्रा रहे। मेग्रस कार्लसन ने ही 2013 में तब के नंबर एक खिलाड़ी विश्वनाथन आनंद को एक मुकाबले में हराकर नंबर एक का खिलाब अपने नाम किया था। रैपिड चैस चैंपियनशिप में विश्वनाथन ने अपनी उस हार का बदला ले लिया। उनकी इस जीत से देश के शतरंज प्रेमियों में खुशी का माहौल है। राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद ने विश्वनाथन आनंद को जीत की बधाई दी है। राष्ट्रपति ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि “विश्वनाथन आनंद को विश्व रैपिड शतरंज प्रतियोगिता जीतने पर बधाई। आप दशकों से भारतवासियों के प्रेरणास्रोत रहे हैं। भारत को आप पर गर्व है।“

youthexpress

I am a passionate writer. I draw my imagination with words. I can write on any given topic. Currently, I am working as a freelancer and author. A creative mind that wants to explore the whole world with the power of words, heart full of emotions, mind full of creative essence.

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER