आपको बता दें कि Xiaomi ने MWC 2024 में Xiaomi Watch 2 पेश किया है। कंपनी की यह लेटेस्ट स्मार्टवॉच सर्कुलर डायल के साथ आती है। इसमें 1.43 इंच AMOLED डिस्प्ले है। इसे Xiaomi Watch 2 Pro से थोड़ा अलग बताया जा रहा है। Xiaomi Watch 2 में एल्युमीनियम बॉडी है। यह 5 एटीएम वॉटर रेजिस्टेंस फीचर के साथ आता है। आइए जानते हैं इसकी कीमत और सभी फीचर्स के बारे में।
ये रखी गई है कीमत
आपको बता दें कि Xiaomi Watch 2 की कीमत 199 यूरो (लगभग 17,800 रुपये) है। यह स्मार्टवॉच ब्लैक और सिल्वर कलर ऑप्शन में पेश की गई है।
दिया गया है एमोलेड डिस्पेल्
Xiaomi Watch 2 के स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो इसमें 1.43 इंच AMOLED डिस्प्ले है। इसका रेजोल्यूशन 466 x 466 पिक्सल है। गौर करने वाली बात है कि कंपनी ने इसमें वॉच 2 प्रो की तरह घूमने वाला क्राउन बटन नहीं दिया है। इसकी जगह दाहिनी ओर दो बटन दिए गए हैं। यह 5 एटीएम वॉटर रेजिस्टेंस के साथ आता है। इस स्मार्टवॉच में 12 चैनल एडवांस्ड हेल्थ मॉनिटरिंग तकनीक है। इसमें हृदय गति ट्रैकिंग, रक्त ऑक्सीजन स्तर, नींद की निगरानी जैसी स्वास्थ्य सुविधाएं हैं। इसके अलावा, यह रक्त ऑक्सीजन के स्तर को भी ट्रैक कर सकता है। इसके अलावा इसमें महिलाओं के लिए हेल्थ ट्रैकिंग फीचर भी है।
दिया गया स्पोर्टस मोड
स्मार्टवॉच में 160 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड दिए गए हैं। बाहरी गतिविधियों पर नज़र रखने के लिए इसमें एक अंतर्निहित जीपीएस है। प्रोसेसिंग की बात करें तो इसमें स्नैपड्रैगन W5+ Gen 1 चिपसेट है। जिसके साथ 2 जीबी रैम, 32 जीबी स्टोरेज दी गई है। यह वेयरओएस पर चलता है। इसमें 200 से ज्यादा थर्ड पार्टी ऐप्स का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसमें आपात स्थिति के लिए गिरने का पता लगाने की सुविधा भी है। इसमें वॉयस कॉलिंग के लिए हैंड्स फ्री विकल्प भी है। 495mAh बैटरी क्षमता के साथ आने वाली यह स्मार्टवॉच 65 घंटे का बैटरी बैकअप दे सकती है