घूमने की बात करी जाए तो गोवा का नाम सुनते ही मन में मस्ती-मजाक के ख्याल आने लगते हैं। जहां यह शहर अपनी खूबसूरती के लिए पूरी दुनिया में मशहूर है। यहां समुद्र की ठंडी हवा मन को काफी सुकून देती है। गोवा अपने इतिहास और संस्कृति के लिए भी पूरी दुनिया में मशहूर है। गोवा के खूबसूरत समुद्र तट और पर्यटन स्थल पर्यटकों के बीच आकर्षण का केंद्र हैं। आइये जानते है कि कौन सी छुट्टियों में जगह घूमने के लायक है। जहां आप छुट्टियों में जा सकते है।
बेहतरीन कैलंगुट बीच
आपको बता दें कि गोवा में कलंगुट बीच बहुत प्रसिद्ध है। यह बीच अपने आकर्षक नजारों, वॉटर फॉल्स और कई अद्भुत गतिविधियों के लिए पर्यटकों के बीच लोकप्रिय है। अगर आप एडवेंचर के शौकीन हैं तो इस बीच पर सैर के लिए जरूर जाएं।
पुराना गोवा की तो बात ही अलग
पुराना गोवा अपने समृद्ध इतिहास और वास्तुकला के लिए जाना जाता है। आप यहां कई शानदार पुरानी चीजों की खूबसूरती निहार सकते हैं। जो गोवा के अतीत को दर्शाता है।
सुंदर अगुआड़ा किला
अगुआड़ा किला गोवा का एक बहुत ही खूबसूरत पर्यटन स्थल है। यहां आप सूर्यास्त के समय मनोरम दृश्यों का आनंद ले सकते हैं। 17वीं सदी का यह किला सिंक्वेरिम बीच पर है।