हितेश पंत (नई दिल्ली)
लखनऊ मैट्रो में नौकरी करना चाहते हैं तो आपके लिए अच्छा मौका है। लखनऊ मैट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने एक्जेक्यूटिव और नॉन एक्जेक्यूटिव दोनों तरह के पदों के लिए आवेदन मांगे हैं। इन पदों पर इंजीनियर, पोस्ट ग्रेजुएट, ग्रेजुएट और आईटीआई डिप्लोमा होल्डर आवेदन कर सकते हैं।
लखनऊ मैट्रो रेल कॉर्पोरेशन में 386 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरु की है। एक्जेक्यूटिव ग्रेड में असिस्टेंट मैनेजर इंजीनियरिंग, फाइनेंस, एचआर, कंपनी सेक्रेटरी और पब्लिक रिलेशंस के पद हैं। इन पदों के लिए मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से इंजीनियरिंग डिग्री या संबंधित विषय में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री होना अनिवार्य है।
नॉन एक्जेक्यूटिव ग्रेड में स्टेशन कंट्रोलर, जूनियर इंजीनियर, सीआरए, ऑफिस असिस्टेंट, अकाउंट असिस्टेंट, मेंनटेनर जैसे पद हैं। इन पदों के लिए इंजीनियरिंग डिप्लोमा, ग्रेजुएशन डिग्री और आईटीआई डिप्लोमा होना अनिवार्य है। केवल वे लोग ही इन पदों पर आवेदन कर सकते हैं जिनके डिग्री या डिप्लोमा कोर्स में 60 प्रतिशत अंक होंगे।
इन सभी पदों के लिए आवेदक की उम्र 21 से 28 साल के बीच होनी चाहिए। एससी, एसटी और ओबीसी उम्मीदवारों को नियम के अनुसाल उम्र में छूट का प्रावधान है। उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, स्किल टेस्ट और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। एक्जेक्यूटिव ग्रेड में चयनित उम्मीदवारों को 20,600-46,500 के पे-स्केल पर नियुक्ति मिलेगी, जबकि नॉन एक्जेक्यूटिव पदों पर 13,500-25,520 और 10170-18500 के पे-स्केल पर नियुक्ति दी जाएगी।
उम्मीदवारों को 27 मार्च तक पदों पर आवेदन करना होगा। आवेदन करने से पहले लखनऊ मैट्रो की वेबसाइट www.lmrcl.com पर जाकर डिटेल नोटिफिकेशन जरूर पढ़ें।

