शिखर धवन दिल्ली को फिर शीर्ष पर ले गए

आईपीएल में शीर्ष स्थान पर कब्जा करने को लेकर दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस में जबरदस्त जंग चल रही है। इस सत्र में अद्भुत प्रदर्शन कर रही दिल्ली की टीम तीन मुकाबले पहले तक अपने सबसे प्रमुख बल्लेबाज शिखर धवन (नाबाद 101) की फॉर्म से चिंता में थी लेकिन पिछले तीन मुकाबलों में धवन अकेले रन कूट चुके हैं। शनिवार को शारजाह में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ शिखर धवन ने एक कदम आगे बढ़कर आईपीएल करियर का पहला शतक ठोका और दिल्ली को फिर से अंक तालिका में शीर्ष की गद्दी पर काबिज करा दिया। इस मुकाबले को दिल्ली ने 5 विकेट से अपने नाम किया।

हीरो ने लांच की इलेक्ट्रिकल्स स्कूटर ऑप्टिमा एचएक्स, खरीद पर दे रही इतना डिस्काउंट

चेन्नई ने दिल्ली को 180 रनों का लक्ष्य दिया था। श्रेयस अय्यर की टीम ने 19.5 ओवर में 5 विकेट पर 185 रन बना लिए। धवन 58 गेंद पर 101 रन बनाकर नाबाद रहे। अक्षर पटेल ने आखिरी ओवरों में 5 गेंद पर 3 छक्कों की मदद से नाबाद 21 रन बनाए। इसके अलावा दिल्ली के लिए मार्कस स्टोइनिस ने 24 और श्रेयस अय्यर ने 23 रनों का योगदान दिया। इससे पहले चेन्नई ने 4 विकेट पर 179 रन बनाए। अंबाती रायुडू और रविंद्र जडेजा ने आखिरी ओवरों में दिल्ली की मजबूत गेंदबाजी को धो दिया। दोनों ने मिलकर 21 गेंद पर 50 रनों की साझेदारी की। रायुडू ने 25 गेंद पर नाबाद 45 और जडेजा ने 13 गेंद पर नाबाद 33 रन बनाए। फाफ डुप्लेसिस ने 58 और शेन वॉटसन ने 36 रन बनाए। महेंद्र सिंह धोनी 3 रन पर आउट हुए।

जीत के बाद बोले अक्षर पटेल

चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ दिल्ली कैपिटल्स को पांच विकेट की जीत में ऑलराउंडर अक्षर पटेल ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। मैच के बाद अक्षर ने कहा कि वह आखिरी ओवर में रवींद्र जडेजा की गेंद को टाइम करने की कोशिश कर रहे थे। दिल्ली ने 180 के टारगेट का पीछा करते हुए एक गेंद शेष रहते पांच विकेट से जीत हासिल की।

Aakanksha Mishra

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER