इस साल की मोस्ट पॉपुलर शादियों में से एक विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की शादी तो 11 दिसंबर को हो गई, लेकिन शादी का जश्न अभी भी जारी है। 21 दिसंबर की शाम को दिल्ली में हुए रिसेप्शन में पीएम नरेंद्र मोदी सहित कई मशहूर हस्तियां शामिल हुईं।
क्रिकेटर विराट कोहली और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने फाइव स्टार होटल ताज में पहला ग्रैंड रिसेप्शन दिया। रिसेप्शन में दोनों ट्रेडिशनल ड्रेस रहे। विराट ब्लैक शेरवानी के साथ पश्मीना शॉल और अनुष्का लाल रंग की साड़ी में थी। रिसेप्शन में पीएम नरेंद्र मोदी ने भी शिरकत की। रिसेप्शन से पहले विराट और अनुष्का ने मीडिया से बात की। दोनों के रिसेप्शन में फोटोशूट के लिए मुम्बई के फोटोग्राफर्स की टीम आयी थी। दोनों 26 दिसंबर को अपना दूसरा रिसेप्शन मुंम्बई में देंगे, जिसमें बॉलीवुड के कई दिग्गजों को निमंत्रण दिया गया है।




