बेटी ने इंस्टाग्राम पर लिखी पोस्ट
पंकज उधास जैसे गायक का इस दुनिया से चले जाना संगीत की दुनिया के लिए बड़ा झटका है। उनके निधन को लेकर बेटी नायाब उदास ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट लिखा। पोस्ट में लिखा कि,’भारी दिल से आप सभी को ये बताना चाहती हूं कि पद्मश्री सम्मानित पंकज उधास का 26 फरवरी, 2024 को निधन हो गया है। वो लंबे वक्त से बीमार थे।
सोनू निगम ने कही ये बात
सोनू निगम भी पंकज उदास के निधन से सदमे में हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर पंकज उधास की एक तस्वीरे शेयर कर लिखा, ‘मेरे बचपन का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा आज खो गया है, पंकज उधास जी, मैं आपको हमेशा याद करूंगा। यह जानकर मेरा दिल रोता है कि आप नहीं रहे। वहां होने के लिए आपका शुक्रिया। शांति।’
फैंस ने लिखी ये बात
पंकज उधास के इस तरह से दुनिया से चले जाना फैंस के लिए शॉकिंग है। उनका इस खबर पर यकीन करना मुश्किल हो रहा है कि अब गजल गायक इस दुनिया में नहीं है। एक फैन ने नायाब उधास के पोस्ट पर कमेंट किया- ‘मुझे ये सुनकर बहुत तकलीफ हुई।’ एक और फैन ने लिखा- ‘भगवान इनकी आत्मा को शांति दें।