पहले बल्लेबाजी करने उतरी बैंगलोर ने पंजाब को दिया 172 रनों का लक्ष्य

पहले बल्लेबाजी करने

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी बैंगलोर की टीम ने किंग्स इलेवन पंजाब को 172 रनों का लक्ष्य दिया है। बैंगलोर के आेर से कप्तान विराट कोहली ने सर्वाधिक 48 रन बनाए। वही पिछ्ल  मैच के हीरो एबी डिविलियर्स मात्र 2 रन बना सके।

 

बंगलौर की ओर से पहले बल्लेबाजी करने आए आरोन फिंच और देवदत्त पडिक्कल ने 4 ओवर में 38 रन जोड़े, लेकिन पांचवें ओवर की पहली गेंद पर पडिक्कल 12 गेंदों में 18 रन बनाकर आउट हो गए। उनको अर्शदीप ने निकोलस पूरन के हाथों कैच आउट कराया। टीम को दूसरा झटका आरोन फिंच के रूप में लगा जो 20 रन बनाकर मुरगन अश्विन की गेंद पर क्लीन बोल्ड हुए।

 

पहले बल्लेबाजी करने

 

आरसीबी को तीसरा झटका वॉशिंग्टन सुंदर के तौर पर लगा जो 13 रन बनाकर अश्विन की गेंद पर जॉर्डन के हाथों कैच आउट हुए। चौथे विकेट के रूप में शिवम दुबे पवेलियन लौटे, जो 19 गेंदों में 23 रन बनाकर क्रिस जॉर्डन का शिकार बने। पांचवें विकेट के रूप में एबी डिविलियर्स आउट हुए जो 2 रन बनाकर मोहम्मद शमी की गेंद पर दीपक हुड्डा के हाथों कैच आउट हुए।

 

कप्तान विराट कोहली 48 रन के निजी स्कोर पर शमी की गेंद पर केएल राहुल के हाथों कैच आउट हुए।

 

 

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की प्लेइंग इलेवन

 

देवदत्त पडिक्कल, आरोन फिंच, विराट कोहली (कप्तान), एबी डिविलियर्स (विकेटकीपर), शिमव दुबे, क्रिस मॉरिस, इसुरु उदाना, वॉशिंग्टन सुंदर, नवदीप सैनी, मोहम्मद सिराज और युजवेंद्रा चहल।

 

किंग्स इलेवन पंजाब की प्लेइंग इलेवन

 

क्रिस गेल, केएल राहुल (कप्तान), मयंक अग्रवाल, निकोलस पूरन (विकेटकीपर), ग्लेन मैक्सवेल, दीपक हुड्डा, क्रिस जॉर्डन, मोहम्मद शमी, मुरुगन अश्विन, रवि बिश्नोई और अर्शदीप सिंह।

 

इस मैच में चोके और छक्कों की बारिश देखने को मिल सकती है, क्योंकि ये मैदान काफी छोटा है। वहीं, पंजाब की टीम के लिए प्लेऑफ की रेस में बने रहने के लिए ये मुकाबला काफी अहम है, क्योंकि केएल राहुल की कप्तानी वाली किंग्स इलेवन पंजाब 7 मैचों में सिर्फ एक मैच ही जीत पाई है।

 

 

स्पोर्ट्स से जुड़ी अन्य खबरों के लिए लाईक करे यूथ एक्सप्रेस  को

Sumit Shukla

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER