ये नहीं माना जाता है अच्छा
दीपक जलाते समय इस बात का ध्यान रखें कि जो दीपक आप जला रहे हैं वह कहीं से टूटा हुआ न हो, क्योंकि यह शुभ नहीं माना जाता है। इस बात का भी ध्यान रखें कि पूजा समाप्त होने तक दीपक बुझना नहीं चाहिए। कई लोग एक दीपक से दूसरा दीपक जलाते हैं, लेकिन ऐसा करना बहुत अच्छा नहीं माना जाता है।
खास बात
अगर आप घी का दीपक जला रहे हैं तो उसे अपनी बाईं ओर रखें। वहीं, तेल का दीपक हमेशा अपनी दाहिनी ओर रखना चाहिए। इसी प्रकार तेल के दीपक में लाल बत्ती और घी के दीपक में रूनी बाती का प्रयोग किया जाता है। इस बात का भी ध्यान रखें कि पूजा स्थान पर दीपक कभी भी पश्चिम दिशा में नहीं रखना चाहिए अन्यथा आपको कई परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
यह समय होता है शुभ
मान्यता है कि सुबह 5 बजे से 10 बजे तक दीपक जलाना शुभ होता है। वहीं, दीपक जलाने के लिए गोधूलि बेला यानी शाम 05 बजे से 07 बजे का समय शुभ है. इन बातों का ध्यान रखने से सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं।