बायर्न म्यूनिख ने चैंपियंस लीग फुटबॉल टूर्नामेंट में खिताब की रक्षा के अपने अभियान की शानदार शुरुआत करते हुए एटलेटिको मैड्रिड को 4-0 से हराया। बायर्न की ओर से किंग्सले को मान ने दो गोल दागे जबकि बुधवार को हुए मुकाबले में लियोन कोरेक्स का और कोरेनेटिक तोलिसो ने भी गोल किए।
चैंपियंस लीग की इस जीत के साथ ही यूरोप की शीर्ष क्लब प्रतियोगिता में बायर्न ने लगातार 12वीं जीत दर्ज की इस मुकाबले से पहले सर्ज गनेबरी के रूप में मंगलवार को बयर्न में पहला कोरोनावायरस पाॅजिटिव मामला सामने आया था लेकिन टीम पर इसका असर नहीं दिखा।
41 वां मुकाबला आज किनके बीच, कब और कहां होगा जानिए सब कुछ
रोनाल्डो हैं अभी भी कोरोनावायरस
क्रिस्टियानो रोनाल्डो अभी भी कोरोनावायरस की हैं। जिसके चलते वह बार्सिलोना के के खिलाफ अगले सप्ताह होने वाले जुवेंटस के चैंपियंस लीग के मुकाबले में नहीं खेल सकेंगे। यह दावा एक पुर्तगाली वेबसाइट रिपोर्टर्स क्वाट्रो की रिपोर्ट में किया गया है। वेबसाइट के अनुसार जुवेंटस के स्टार स्ट्राइकर रोनाल्डो की गैर मौजूदगी की वजह से उसके बार्सिलोना के खिलाफ चैंपियंस लीग के ग्रुप स्तर के मुकाबले में दर्शकों को रोनाल्डो और लियोन मेसी के बीच का मुकाबला देखने को नहीं मिलेगा।
35 वर्षीय रोनाल्डो को इस महीने की शुरुआत में अपनी राष्ट्रीय टीम पुर्तगाल की जिम्मेदारी निभाने के दौरान कोरोनावायरस संक्रमित होने के बारे में पता चला था। शुरुआती पाॅज़िटिव टेस्ट के 9 दिन के बाद भी वह कोरोना के संक्रमण से छुटकारा नहीं पाए रोनाल्डो चैंपियन लीग में डायनमो कीव के खिलाफ मैच के लिए उपलब्ध नहीं थे। जुवेंटस उम्मीद कर रहा था कि उसके दूसरे मैच के लिए वह फिट हो जाएंगे लेकिन वह अभी नियमों के तहत क्वारंटाइन में रहेंगे।
