इस समय ख़राब मौसम इस बार चारधाम यात्रा में बारंबार रोड़ा डाल रहा है। बता दें कि सोमवार के दिन की शुरुआत भले ही चटक धूप से हुई हो लेकिन कुछ समय बाद से ही मौसम का मिजाज बदलने लगा। जिससे कि गंगोत्री और यमुनोत्री तीर्थ धाम में बारिश-बर्फबारी शुरू हो गई। जिससे पहाड़ों में ठंड ने दस्तक दे दी। इससे निचले क्षेत्रों में रिमझिम बारिश हुई।
तीर्थयात्रियों की बढ़ रही मुश्किलें
इस दौरान चारधाम पर तीर्थयात्री भी बर्फबारी का लुत्फ उठाते नज़र आए। आज हुए ताजा हिमपात से गंगोत्री-यमुनोत्री धाम के तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। साथ ही चारधाम यात्रा पर आने वाले तीर्थ यात्रियों की मुश्किलें भी बढ़ गई हैं। क्योंकि बर्फ़बारी होने के कारण धाम में अत्यधिक कड़ाके की ठंड पड़ने लगी है। जिससे श्रद्धालुओं को दर्शन करने में काफी दिक्कतें हो रही हैं। मौसम विभाग ने भी जनपद में ओलावृष्टि और गरज के साथ बारिश सहित ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फ़बारी को लेकर येलो अलर्ट जारी किया हुआ है।
खास बात
जनपद में चारधाम यात्रा पर बड़ी संख्या में गंगोत्री और यमुनोत्री धाम में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं लेकिन लगातार मौसम की बेरुखी से यात्री परेशान हैं। खराब मौसम को देखते हुए जिला प्रशासन और पुलिस विभाग ने दो धामों में आने वाले सभी तीर्थयात्रियों को सुरक्षित यात्रा करने की सलाह दी है। इधर गंगोत्री धाम के तीर्थ पुरोहित राजेश कुमार ने बताया कि गंगोत्री धाम में दिन को ही बारिश और बर्फबारी शुरू हो गई थी। जिससे तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। जिससे लोगो क ठंड का एहसास भी हो रहा है।