गांधी जीं की 150वीं जयंती पर कैश इनाम जीतने का मौका दे रही सरकार

 

हितेश पंत (नई दिल्ली)

इस बार 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी की 150वीं जयंती मनाई जाएगी। इस खास मौके की तैयारियां अलग-अलग स्तर पर विशेष तरीकों से हो रही है। केंद्र और राज्यों की सरकारों ने गांधी जी को श्रद्धांजलि देने को कई नई पहल की है। इन्हीं में से एक है क्रिएटिव कॉम्पिटीशन। इन कॉम्पिटीशन को जीतकर आप 20 हजार रुपए तक के इनाम जीत सकते हैं।

 

केंद्र सरकार के इस कॉम्पिटीशन के साथ आपको गांधी जी की 150वीं जयंती को अपनी रचनात्मकता के साथ मनाने का मौका दे रही है। आप महात्मा गांधी से संबंधित अपनी सोच अपनी क्रिएटिविटी के अनुसार बयां कर सकेंगे और इसके बदले में केंद्र सरकार आपको 50 हजार रुपए तक के इनाम देगी। बशर्ते कि आपकी द्वारा बयां की गयी सोच दूसरों से भिन्न हो।

 

केंद्र सरकार गांधी जी की 150वीं जयंती के मौके पर 4 प्रतियोगिताओं का आयोजन कर रही है। इसमें डिजायन कॉम्पिटिशन, फिल्म मेकिंग कॉम्पिटिशन, फोटोग्राफी कॉम्पिटिशन और पेंटिंग कॉम्पिटिशन शामिल है। डिजायन प्रतियोगिता में गांधी जी से जुड़ी किसी थीम पर कलाकारी करनी होगी। इसमें हिस्सा लेने के लिए आपको 15 जून से पहले आवेदन करना होगा।

 

फिल्म प्रतियोगिता में गांधी जी के विचारों और संदेशों को लेकर कोई शॉर्ट फिल्म बनाई जा सकती है। सरकार ने इस फिल्म के लिए कम से कम 3 मिनट और अधिकतम 6 मिनट का समय तय किया है। प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए आपको 15 जून से पहले अपनी फिल्म निर्धारित गन्तव्य तक भेजनी होगी।

 

फोटो कॉम्पिटीशन में आपको गांधी जी के विचारों से जोड़कर कोई फोटो लेनी होगी और उसमें अपने विचारों को भी बताना होगा। इसी तरह पेंटिंग प्रतियोगिता में भी आप गांधी जी से जुड़े अपने विचार को पेंटिंग का रूप दे सकते हैं। इन दोनों प्रविष्टियों को भेजने की अंतिम तारीख भी 15 जून है।

 

फिल्म और पेंटिंग प्रतियोगिता में पहला स्थान पाने वाले को 20 हजार, दूसरा स्थान पर 15 हजार और तीसरे पायदान पर आने वाले को 10 हजार का इनाम दिया जाएगा। फोटो और डिजायन प्रतियोगिता में पहला नंबर पर रहने वाले को 15 हजार, दूसरी रैंक पर 10 हजार और तीसरा स्थान हासिल करने वाले को 5 हजार का इनाम दिया जाएगा। इस प्रतियोगिता की अधिक जानकारी www.Mygov.in पर ली जा सकती है। यहीं आप अपनी एंट्री भी भेज सकते है।

youthexpress

I am a passionate writer. I draw my imagination with words. I can write on any given topic. Currently, I am working as a freelancer and author. A creative mind that wants to explore the whole world with the power of words, heart full of emotions, mind full of creative essence.

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER