कॉमनवेल्थ गेम्स के लिए सुशील कुमार की ये है रणनीति

 

हितेश पंत (नई दिल्ली)

आस्ट्रेलिया में अगले महीने से शुरू होने वाले कॉमनवेल्थ गेम्स की तैयारियां चल रही हैं। भारतीय खिलाड़ियों की टीम भी ऑस्ट्रेलिया जाने के लिए तैयार है। भारत के स्टार पहलवान सुशील कुमार पदक जीतने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं। अगर इस बार भी सुशील पदक जीतते हैं तो अंतरराष्ट्रीय गेम्स में ये उनका तीसरा पदक होगा।

 

 

सुशील कुमार कुश्ती प्रतिस्पर्धा में 66 किलो वर्ग में फ्रीस्टाइल पहलवान हैं। ओलंपिक में सुशील कुमार रजत और कांस्य पदक जीत चुके हैं। अब वो राष्ट्रमंडल खेलों की तैयारी में लगे हुए हैं। सुशील कुमार कहते हैं कि राष्ट्रमंडल खेल के प्रदर्शन से ये स्पष्ट होगा कि वो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कहां खड़े हैं। सुशील का कहना है कि मैं खुद को साबित करने के लिए नहीं बल्कि पदक जीतने के लिए खेलने जा रहा हूं।

 

 

सुशील कुमार के अनुसार वो नहीं सोचते कि लोग उनके बारे में क्या बोल रहे हैं। बल्कि उनका काम खेल में अपना शत-प्रतिशत देना है। राष्ट्रमंडल खेलों की अच्छी तैयारी के लिए सुशील अपने साथी हरपूल और कोच ब्लादीमिर एम जार्जिया जा रहे हैं। यहां जाने के लिए सुशील ने कोई सरकारी मदद नहीं ली है, वो अपना सारा खर्चा खुद उठाएंगे।

 

 

सुशील ने कहा कि मैं किसी अन्य बातों की जगह अपने प्रदर्शन पर ध्यान दे रहा हूं। 10 दिन तक जार्जिया में ट्रेनिंग लूंगा और खेलों में पदक जीतने की हर संभव कोशिश करूंगा। उन्होंने कहा कि पहलवान का शरीर कुश्ती के अनुरूप फिट रहता है तो वो 40 साल तक खेल सकता है।

youthexpress

I am a passionate writer. I draw my imagination with words. I can write on any given topic. Currently, I am working as a freelancer and author. A creative mind that wants to explore the whole world with the power of words, heart full of emotions, mind full of creative essence.

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER