कार्तिक आर्यन वर्तमान में बॉलीवुड अभिनेताओं में सबसे ज्यादा चर्चित हैं। और हाल ही में कार्तिक ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर भूल भुलैय्या के सीक्वल का पहले लुक साझा किया था, जिससे वो और भी सुर्खियों में बने रहे। भूल भुलैय्या की स्क्वैल जिसका नाम भूल भुलैय्या 2 है एहम भूमिका निभाते नज़र आएँगे। कार्तिक आर्यन की आने वाले की फिल्मे सूची में हैं, लेकिन सुनाई दे रहा है के भूल भुलैय्या कार्तिक की उन फिल्मो में होगी जिससे वो बॉलीवुड में अपनी स्थिर जगह बना सख्त सकते हैं।
बिना शादी किए ही काफी खुश है बॉलीवुड के ये चार अभिनेता
वर्षों से, वह कई फिल्मों का हिस्सा रहे हैं। उन्होंने प्यार का पंचनामा के साथ अपने अभिनय करियर की शुरुआत की, जिसने बॉक्स ऑफिस में असाधारण प्रदर्शन किया। बाद में कार्तिक ने आकाश वानी और कांची: द अनब्रेकेबल में काम किया। फिर उन्होंने प्यार का पंचनामा 2 और बाद में सोनू के टीटू की स्वीटी और लुका छिपी जैसे फिल्मो में अभिनय किया।
आइये जानते हैं कार्तिक आर्यन की आने वाली फिल्मो के नाम
1. कार्तिक आर्यन की आने आने वाली फिल्म पति, पतनी और वो
कार्तिक आर्यन अनन्या पांडे और भूमि पेडनेकर के साथ पति पत्नी और वो फिल्म में स्क्रीन स्पेस साझा करने के लिए तैयार हैं। फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है।
2. आज कल
इस फिल्म में कार्तिक सारा अली खान के साथ स्क्रीन स्पेस साझा करते नजर आएंगे, वही सारा ने केदारनाथ के साथ सुशांत सिंह राजपूत के साथ अपनी शुरुआत की। आज कल के सह-कलाकार सारा और कार्तिक भी एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। जो नहीं जानते हैं उनके लिए बता आज कल सैफ अली खान और दीपिका पादुकोण अभिनीत लव आज कल की सीक्वल है।
2019 -2020 में रिलीज़ होने वाली बॉलीवुड बायोपिक्स मूवीज के बारे में पढ़ें यहाँ
3.कार्तिक आर्यन की आने आने वाली फिल्म भूल भुलैय्या 2
कार्तिक ने हाल ही में भूल भुलैया के सीक्वल से अपना पहला लुक साझा किया। वही इन्टरनेट पर ये पोस्टर काफी चर्चा का विषय बन गया।
4. कार्तिक आर्यन की आने आने वाली फिल्म दोस्ताना 2
कुछ दिनों पहले, करण जौहर ने अपने सोशल मीडिया पर घोषणा की कि कार्तिक और जान्हवी कपूर दोस्ताना के सीक्वल में मुख्य भूमिकाएँ निभाएंगे। कथित तौर पर, कार्तिक और जान्हवी फिल्म में एक भाई और बहन की भूमिका पर अभिनय करते नज़र आएँगे।
देश और दुनिया की सभी लेटेस्ट न्यूज़ अब सिर्फ Youth Express पर





