कहते है कि जिंदगी और मौत का कुछ पता नहीं चलता। ये वो सफर है जिसकी मंजिल कब शुरू और कब खत्म हो जाएँ ये कोई कह नहीं सकता। बता दे कि दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस की दिग्गज नेता शीला दीक्षित का आज निधन हो गया है। जी हां शीला दीक्षित सच में एक बेहतरीन व्यक्तित्व की मालिक थी। गौरतलब है कि शीला दीक्षित काफी समय से बीमार चल रही थी। इसी बीमारी के चलते उनका निधन हो गया। यानि इक्यासी साल की उम्र में उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया।
दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री..
हालांकि इसमें कोई दोराय नहीं कि शीला दीक्षित के निधन से न केवल सभी नेता बल्कि जनता भी काफी दुखी है। वही अगर हम उनकी बीमारी की बात करे तो बीमार होने के कारण उन्हें दिल्ली के एस्कॉर्ट्स अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। दरअसल शीला जी पिछले एक हफ्ते से बीमार चल रही थी। मगर अफ़सोस कि डॉक्टर्स उन्हें बचा नहीं पाएं। बता दे कि शीला दीक्षित ने अस्पताल में ही अपनी अंतिम साँस ली थी। ऐसे में शीला दीक्षित के निधन पर कई राजनीतिक हस्तियों ने ट्वीट कर अपने दुःख व्यक्त किया है।
पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान की दत्तक पुत्री का हुआ निधन, पिछले साल ही हुई थी शादी
इसके इलावा अगर शीला दीक्षित के काम की बात करे तो वह तीन दिल्ली की मुख्यमंत्री रह चुकी है। शायद यही वजह है कि दिल्ली की जनता भी उन्हें बेहद प्यार करती है। जी हां शीला दीक्षित को दिल्ली की ही बेटी कहा जाता था, लेकिन आज उस बेटी की सच में इस दुनिया से विदाई हो गई। बहरहाल दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित जी आज भले ही हमारे बीच न रही हो, लेकिन हम दिल से यही दुआ करते है कि भगवान् उनकी आत्मा को शांति दे। वो कहते न कि अच्छे लोगो की जरूरत तो भगवान् को भी बहुत ज्यादा है।


