धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले बन रही मल्टी स्टारर फिल्म “कलंक” का टीजर लॉन्च कर दिया गया है। कलंक के टीजर को लॉन्च किए हुए अभी कुछ ही घंटे हुए हैं और सोशल मीडिया पर भूचाल ही आ गया है। दर्शक इस वीडियो की जमकर तारीफें कर रहे हैं तो वहीं, अभिनेता संजय दत्त और अभिनेत्री माधुरी दीक्षित नेने का इतने साल बाद एक साथ काम करना सुर्खियां बटोर रहा है।
प्रोड्यूसर करण जौहर की फिल्म कलंक का टीजर लॉन्च होते ही सोशल मीडिया पर यह वीडियो बड़ी तेज़ी से वायरल हो रहा है और हर तरफ इस दमदार वीडियो की ही चर्चा की जा रही है। इस फिल्म की सबसे ख़ास बात यह है कि करण जौहर ने सभी उम्दा और बेहतरीन कलाकारों से अभिनय करवाया है। इस फिल्म में अमिताभ संजय दत्त, अभिनेता वरुण धवन, अभितेना आदित्य रॉय कपूर, अभितेत्री माधुरी दीक्षित नेने, अभिनेत्री आलिया भट्ट, अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा शामिल हैं। इस फिल्म “कलंक” की जो बात सबसे ज्यादा प्रभावित करने वाली यह है कि अभिनेता संजय दत्त और अभिनेत्री माधुरी दीक्षित नेने तकरीबन 22 साल बाद एक साथ काम कर रहे हैं। आपको बता दें कि 90 के दशक में इन दिनों की जोड़ी दर्शकों द्वारा खूब पसंद की जाती थी और दोनों के बीच की केमिस्ट्री भी दर्शकों को रास आती थीं। वहीं, इतने साल बाद दोनों का फिर से साथ आना उनके फैंस के लिए एक तौफें जैसा है।
आपको बता दें कि, फिल्म कलंक को करण जौहर प्रोड्यूस कर रहे हैं और इसका निर्दशन अभिषेक बर्मन द्वारा किया गया है। वहीं, इस फिल्म में, अरिजीत सिंह ने प्ले बैंक सिंगिंग की है।
मनोरंजन से जुड़ी हुई ताजी ख़बरें अब सिर्फ Youth Express पर.

