पहली बार इंफिनिक्स ने भारत में लांच किया 3 रियर कमरा वाले फ़ोन, सिर्फ 6,999 रुपये में

इंफिनिक्स स्मार्ट 3 प्लस

भारत में अपने पोर्टफोलियो को बढ़ाते हुए इंफिनिक्स ने  एक नया स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है| इस फोन का नाम इंफिनिक्स स्मार्ट 3 प्लस है|  फ़ोन की खासियत इसका ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है, साथ ही इसमें , रियर फिंगरप्रिंट सेंसर , वॉटरड्रॉप स्टाइल नॉच और दूसरे फीचर भी फ़ोन में है| कमरे के ट्रिपल लेंस में 13 मेगापिक्सल का सेंसर, 2 मेगापिक्सल का सेंसल और लो लाइट सेंसर दिया गया है|  इंफिनिक्स स्मार्ट 3 प्लस के दो कलर ऑप्शन में फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध है|

इंफिनिक्स स्मार्ट 3 प्लस की  कीमत मात्र  6,999 रुपये है| फोन फ्लिपकार्ट पर ब्लैक और दूसरे कलर ऑप्शन में 30 अप्रैल से मौजूद होगा| 

 

इंफिनिक्स स्मार्ट 3 प्लस के  फीचर?

इंफिनिक्स स्मार्ट 3 प्लस के फीचर और सेप्सीफिकेशन ककी बात करे तो इसमें 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज  दी गयी है|  इसे माइक्रो एसडी कार्ड की मदद से 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है| फोन XOX 5.0 आधारित एंड्रॉयड पाई पर काम करता है और फोन में डुअल सिम नैनो स्लॉट हैं| फोन में 6.21 इंच का HD+ डिस्प्ले है|  2.5D का ग्लास प्रोटेक्शन और 88 प्रतिशत का स्क्रीन टू बॉडी रेशियो है|  फोन में 64 बिट 2GHz हिलियो A22 क्वाड कोर प्रोसेसर दिया गया है|

 

SMS के ज़रिये चेक करे Lok Sabha Elections 2019 के वोटर लिस्ट में नाम

कमरे की बात करे तो इसमें  तीन कैमरे दिए गए हैं| जिसमें से एक 13 और 2 मेगापिक्सल का सेंसर और वहीं लो लाइट कैमरा भी दिया गया है| कैमरे फीचर्स के मालमे में फोन में PDAF, डुअल एलईडी फ्लैश, ऑटो स्क्रीन रोटेशन और कई और फीचर भी है |  सेल्फी के लिए फोन का फ्रंट कैमरा 8 मेगापिक्सल का है|

फोन में  3500mAh की बैटरी लगायी गयी  है|  वहीं कनेक्टिविटी के मामले में जरूरी फीचर्स दिए गए हैं जिसमें ब्लूटूथ, 3.5mm का ऑडियो जैक, एफएम रेडियो, माइक्रो यूएसबी पोर्ट और दूसरी चीजें दी गई है|  फोन फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक के साथ आता है|

टेक्नोलॉजी से जुडी ऐसी ही  लेटेस्ट न्यूज़ अब केवल Youth Express  पर.

Summary
इंफिनिक्स ने लांच किया 3 रियर कमरा वाले फ़ोन, इंफिनिक्स स्मार्ट 3 प्लस -youth Express
Article Name
इंफिनिक्स ने लांच किया 3 रियर कमरा वाले फ़ोन, इंफिनिक्स स्मार्ट 3 प्लस -youth Express
Description
इंफिनिक्स स्मार्ट 3 प्लस की  कीमत मात्र  6,999 रुपये है| फोन फ्लिपकार्ट पर ब्लैक और दूसरे कलर ऑप्शन में 30 अप्रैल से मौजूद होगा| 
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Vasundhara Singh

A Former videomaker -Stichio A former intern at- News World Hindi Channel Former intern at-India Tv Web desk Journalist - Youth Express

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER