कपिल शर्मा शो से बाहर हो सकता है ये किरदार, नाम जान कर नहीं होगा यकीन

कपिल शर्मा शो से

जब से कपिल शर्मा शो दोबारा शुरू हुआ है, तब से इसकी टीआरपी रेटिंग लगातार बढ़ती जा रही है। हालांकि अब कपिल शर्मा शो को लेकर जो खबर सामने आई है, वो वास्तव में चौंका देने वाली है। आपको जान कर हैरानी होगी कि अब कपिल शर्मा शो से इस अहम किरदार का पत्ता कट सकता है। यानि अगर हम सीधे शब्दों में कहे तो अब यह किरदार इस शो में नहीं दिखेगा। दरअसल हम यहाँ जिस किरदार की बात कर रहे है, वह कोई और नहीं बल्कि कपिल शर्मा के अजीज दोस्त और शो में चंदू का किरदार निभाने वाले चंदन प्रभाकर है। अब ये तो सब को मालूम है कि जब से इस शो की शुरुआत हुई है, तब से चंदू इस शो में बरकरार है। मगर पिछले काफी समय से वह इस शो में नजर नहीं आ रहे है।

अली असगर का बड़ा खुलासा, इस वजह से कपिल के शो में दादी बनने को हुए थे तैयार

कपिल शर्मा शो से

वैसे अगर आप ये सोच रहे है कि चंदू ने इस शो से कुछ समय के लिए छुट्टी ली है, तो हम आपको बता दे कि ऐसा कुछ नहीं है। आपको जान कर हैरानी होगी कि इस शो के मेकर्स ही उन्हें इस शो में शामिल नहीं कर रहे है। इसके इलावा जब इंस्टाग्राम पर यूजर्स ने चंदन प्रभाकर से कपिल शर्मा शो में न दिखने की वजह पूछी तो चंदन ने काफी हैरान कर देने वाला जवाब दिया। जी हां चंदन प्रभाकर ने जवाब देते हुए कहा कि जान बूझ कर इस शो से बाहर नहीं हुए है। मगर मेकर्स को ऐसा लगता है कि अब इस शो में उनका किरदार और उनकी एक्टिंग दर्शको को लुभा नहीं पा रही है। शायद यही वजह है कि पिछले काफी समय से उन्हें इस शो से बाहर कर दिया गया है।

यानि अगर हम सीधे शब्दों में कहे तो अब शायद चंदन प्रभाकर हमेशा के लिए कपिल शर्मा शो से बाहर हो चुके है। हालांकि चंदन इस शो में वापिस आएंगे या नहीं ये तो आने वाला समय ही बताएगा।

सेलिब्रिटी से जुडी ऐसी ही और भी मजेदार और लेटेस्ट न्यूज़ अब केवल Youth Express  पर.

Summary
कपिल शर्मा शो से बाहर हो सकता है ये किरदार, नाम जान कर नहीं होगा यकीन  Youth Express
Article Name
कपिल शर्मा शो से बाहर हो सकता है ये किरदार, नाम जान कर नहीं होगा यकीन Youth Express
Description
आपको जान कर हैरानी होगी कि अब कपिल शर्मा शो से इस अहम किरदार का पत्ता कट सकता है। यानि अगर हम सीधे शब्दों में कहे तो अब यह किरदार इस शो में नहीं दिखेगा।
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Rajni Goyal

कहते है शब्दों को नाप तोल कर बोलने का काम जरा मुश्किल होता है, लेकिन हम तो वो है जो शब्दों को केवल नाप तोल कर ही नहीं बल्कि हर शब्द को हया की शुखियों में लपेट कर फूलो की तरह तरह चुन चुन कर लिखते है। यही हमारी पहचान भी है और यही हमारा हुनर भी..

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER