बोनी कपूर ने कहा नहीं दूंगा अर्जुन कपूर को जायदाद से एक भी फूटी कौड़ी

अर्जुन कपूर

अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा के बीच अफेयर की खबरें काफी दिनों से चलती आ रही थी। ऐसा कहा जाता है कि मलाइका अरोरा और अरबाज खान के बीच तलाक की वजह अर्जुन कपूर हैं। जिसकी वजह से सलमान खान उनसे चिढ़ते हैं। समय गुजरने के साथ दोनों के रिश्ते पर मुहर लग गई। दोनों एक साथ देखे जाने लगे। मगर मलाइका अरोड़ा खान अर्जुन कपूर के साथ रिश्तो की वजह से कई बार सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल की जाती हैं। कई लोग इस रिश्ते पर अपनी नाराजगी जता चुके हैं। अब अर्जुन कपूर के पिता बोनी कपूर ने भी इन दोनों के रिश्ते को लेकर खुलेआम अपनी नाराजगी जाहिर की है।

दरअसल किसी इवेंट शो में भाग लेने से पहले मलाइका अरोड़ा ने येलो कलर के गाउन में अपना फोटो शूट करवाया था और उसी की तस्वीर उन्होंने अपने इंस्टाग्राम में अकाउंट पर डाली थी। जैसे ही मलाइका अरोड़ा ने अपनी तस्वीर इंस्टाग्राम पर डाली यूजर्स के कमेंट आना शुरू हो गया। इसी दौरान बोनी कपूर ऑफिशल नाम के इंस्टाग्राम हैंडल से एक कमेंट मलाइका अरोड़ा की फोटो पर पड़ा। जिसमें लिखा हुआ था कि मैं अपनी जायदाद से एक भी फूटी कौड़ी अर्जुन कपूर को नहीं दूंगा। कई यूजेस ने तो यह भी लिखा की भाभी आप बहुत अच्छी लग रही हैं। कुछ ने लिखा कि आप अकेले क्यों हैं ?अर्जुन कपूर भैया कहां हैं। आपको बता दें कि यह बोनी कपूर का ऑफिशियल अकाउंट नहीं था बल्कि यह उनका पैरोडी अकाउंट था।

सूत्रों की माने तो मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर की रिश्ते से सलमान खान कभी भी खुश नहीं रहे। वहीं अर्जुन कपूर के परिवार में सोनम कपूर को भी यह रिश्ता बिल्कुल भी रास नहीं आ रहा है। कुछ दिनों पहले मालदीव में रहते हुए दोनों ने अपनी अलग अलग तस्वीरें पोस्ट की थी। जिससे यह अनुमान लगाया गया था कि दोनों ने मालदीव में एक साथ छुट्टियां बिताई हैं। खबरें तो ऐसी भी आ रही है कि 2019 के अंत तक दोनों शादी कर लेंगे।

Summary
बोनी कपूर ने कहा नहीं दूंगा अर्जुन कपूर को जायदाद से एक भी फूटी कौड़ी
Article Name
बोनी कपूर ने कहा नहीं दूंगा अर्जुन कपूर को जायदाद से एक भी फूटी कौड़ी
Description
कई लोग इस रिश्ते पर अपनी नाराजगी जता चुके हैं। अब अर्जुन कपूर के पिता बोनी कपूर ने भी इन दोनों के रिश्ते को लेकर खुलेआम अपनी नाराजगी जाहिर की है।
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Shivendra Singh

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER