इसमें कोई दोराय नहीं कि बच्चो को सही शिक्षा देने की सबसे पहली शुरुआत घर से ही होती है। ऐसे में अगर माँ बच्चो को अच्छी बातें सिखाएगी तो बच्चे का सही विकास होना लाजिमी है। हालांकि आज कल के समय में बच्चो को सबसे पहले प्ले स्कूल भेजा जाता है। बता दे कि बच्चो को स्कूल भेजते समय माँ को कुछ खास बातों का ध्यान जरूर रखना चाहिए, ताकि बच्चे का विकास सही तरीके से हो सके।
बच्चो को स्कूल भेजते..
१. भाषा.. सबसे पहले तो आपको अपने बच्चे को किसी ऐसे प्ले स्कूल में भेजना चाहिए, जहाँ अध्यापक उसे सही ढंग से बोलने की ट्रेनिंग दे सके। वो इसलिए क्यूकि अगर बचपन से ही भाषा पर बच्चे की पकड़ मजबूत रहेगी, तो बड़े होने के बाद वह भाषा को सही तरीके से समझने में सक्षम रहेगा।
2.डराना धमकाना.. कई बार ऐसा होता है कि किसी दूसरे बच्चे से लड़ाई झगड़ा करते समय आपका बच्चा एकदम दब्बू सा बन जाता है। ऐसे में आपको इस बात का खास ध्यान रखना चाहिए कि कही दूसरे बच्चे आपके बच्चे को डरा या धमका तो नहीं रहे है। जी हां आपको अपने बच्चे के व्यव्हार को लेकर हमेशा सतर्क रहना चाहिए और अगर ऐसा कुछ हो तो अध्यापक से बात करनी चाहिए।
3. साफ़ सफाई.. गौरतलब है कि जिस स्कूल में आप अपने बच्चे को भेज रही है, वहां साफ़ सफाई का सही प्रबंध है या नहीं इस बात का भी खास ध्यान रखना चाहिए। बता दे कि ऐसा करने से आपका बच्चा बीमारियों से दूर रहेगा।
भारत को गर्ववानित की हिमा दास, 19 दिन में लाये 5 इंटरनेशनल गोल्ड
4. शिष्टाचार.. अब यूँ तो आज के जमाने में बच्चो को शिष्टाचार की बातें सिखाना काफी मुश्किल है। मगर फिर भी आपको अपने बच्चे को शिष्टाचार से जुडी बातें जरूर बतानी चाहिए। जैसे कि अपनी गलती पर माफ़ी माँगना, किसी का धन्यवाद करना या किसी बड़े का सम्मान करना आदि सब बातें बच्चो को जरूर सिखानी चाहिए।
5. सुरक्षा.. बता दे कि आज के समय में इस बात का ख्याल हर माता पिता को रखना चाहिए कि जिस स्कूल में उनका बच्चा जा रहा है, क्या वह सुरक्षित है। क्या वहां उसे कोई तकलीफ तो नहीं है। क्या उस स्कूल में सीसीटीवी कैमरे लगे है या नहीं। बहरहाल अपने बच्चे को सही सुरक्षा देना केवल आपके हाथो में ही होता है। इसलिए बच्चो को स्कूल भेजते समय इन सब बातों का खास ध्यान रखे।


