16 साल की उम्र में ही बॉयफ्रेंड ने किया था इस अभिनेत्री का रेप

पद्मा

अपनी हॉट तस्वीरों को लेकर चर्चाओं में रहने वाली एक्ट्रेस पद्मा लक्ष्मी ने हाल ही में चौंकाने वाला खुलासा किया है। उन्होंने खुलासा करते हुए बताया कि 16 साल की उम्र में ही उनके 23 साल के बॉयफ्रेंड ने उनका रेप कर दिया था। उन्होंने बताया कि उनके बॉयफ्रेंड ने झूठ बोलकर धोखे से उनका रेप किया।

पद्मा लक्ष्मी ने केवल यही खुलासा नहीं किया बल्कि उन्होंने यह भी बताया कि 7 वर्ष की उम्र में यौन शोषण का सामना करना पड़ा था। जब वह अपने दादा दादी के साथ इंडिया रहने गई थी तो उनके एक रिश्तेदार ने उन्हें गलत तरीके से छुआ था।

पद्मा लक्ष्मी ने बताया कि यह बात लगभग 30 साल पुरानी है। तब वह 16 साल की थीं और वह लॉस एंजिलिस में एक कंपनी में मॉनिटरिंग का काम करती थीं। उस समय वह एक लड़के से मिली जो कि 23 साल का था और वह भी उन्हीं की कंपनी में काम किया करता था। पहले तो वह लड़का पद्मा लक्ष्मी को फ्लर्ट करता था। धीरे-धीरे यह फ्लैट इन रिलेशनशिप में बदल गई और दोनों रिलेशनशिप में आ गए। एक बार न्यू ईयर पर दोनों पार्टी करने के बाद वह अपने बॉयफ्रेंड के अपार्टमेंट में चली गईं और सो गई। मगर जब वह सुबह उठीं तो उन्होंने महसूस किया कि उनकी दोनों टांगों के बीच में दर्द हो रहा है। उनका बॉयफ्रेंड वहीं पर था। जब उन्होंने उसे पूछा कि तुमने क्या किया है तो उसने बताया किया दर्द केवल थोड़ी देर के लिए ही है। उन्होंने कहा कि मैं उस समय यह नहीं समझ कि यह सेक्स है या रेप।

आगे पद्मा लक्ष्मी ने बताया कि वह 32 साल तक चुप रही क्योंकि उन्हें अपने ऊपर उंगलियां उठने का डर था। मगर 32 साल बाद वह इस राज से पर्दा इसलिए खोल रही हैं क्योंकि बहुत कुछ ऐसा होता है जो हमें अपने जीवन में सहना पड़ता है और हम चुप रहते हैं। मैं यह सब इसलिए बता रही हूं ताकि किसी और के साथ ऐसा हो तो वह चुप ना बैठे और अपनी आवाज़ उठाएं।

Summary
16 साल की उम्र में ही बॉयफ्रेंड ने किया था इस अभिनेत्री का रेप
Article Name
16 साल की उम्र में ही बॉयफ्रेंड ने किया था इस अभिनेत्री का रेप
Description
अपनी हॉट तस्वीरों को लेकर चर्चाओं में रहने वाली एक्ट्रेस पद्मा लक्ष्मी ने हाल ही में चौंकाने वाला खुलासा किया है। उन्होंने खुलासा करते हुए बताया कि 16 साल की उम्र में ही उनके 23 साल के बॉयफ्रेंड ने उनका रेप कर दिया था।
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Shivendra Singh

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER