सोनाली बेंद्रे की सेहत को लेकर आयी दुखद खबर, हर कोई रह गया चकित

सोनाली बेंद्रे

हितेश पंत (नई दिल्ली) : बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाली बेंद्रे ने बुधवार को एक ट्वीट से अपने कई प्रशंसकों को दुखी कर दिया। सोनाली ने ट्वीटर पर एक लेटर शेयर करते हुए बताया कि वो हाई ग्रेड कैंसर से जूझ रही हैं। कैंसर का इलाज कराने के लिए वो न्यूयॉर्क गई हैं। जानलेवा बीमारी से जूझने के बाद भी सोनाली के पत्र में निराशा का कोई भाव नहीं है। वे स्वस्थ होने के प्रति पूरी आश्वस्त हैं।

 

सोनाली बेंद्रे के आज दिन में आए ट्वीट ने सबको चकित कर दिया। उन्होंने बताया कि वो कैंसर से पीड़ित हैं सोशल मीडिया पर जारी किए लैटर में उन्होंने बताया कि वो कैंसर से लड़ने के सारे प्रयास कर रहीं हैं। न्यूयॉर्क में इलाज कराते हुए वो डॉक्टरों की हर सलाह पर अमल कर रहीं हैं।

लैटर में सोनाली बेंद्रे ने लिखा है कि “कभी-कभी जब आपको कोई उम्मीद नहीं होती तो जिंदगी आपको गुगली देती है। हाल ही में एक रिपोर्ट में सामने आया कि मुझे हाई ग्रेड कैंसर है। हमें अबतक इसके बारे कुछ पता नहीं था। मेरा परिवार और मेरे दोस्त मेरे करीब हैं। सभी मुझे सपोर्ट कर रहे हैं और ख्याल रख रहे हैं। मैं भाग्यशाली हूं और सभी का शुक्रिया करती हूं। इस सबसे लड़ने का इससे बेहतर तरीका कोई दूसरा तरीका नहीं हो सकता। मैं फिलहाल न्यूयॉर्क में इलाज करवा रही हूं। मैं आशावादी हूं और रास्ते में आने वाली हर मुसीबत से डटकर लड़ूंगी। अब तक के सफर में अपनों के प्यार और सपोर्ट ने मेरी मदद की है। इसके लिए मैं बहुत आभारी हूं।”

सोनाली बेंद्रे पिछले कुछ समय से अपनी सेहत को लेकर परेशान थीं। लगातार तकलीफ मेहसूस होने के बाद जब उन्होंने मेडिकल टेस्ट कराए तो हाईग्रेड कैंसर का पता लगा। इस मुश्किल समय में सोनाली की देखरेख के लिए उनका परिवार और दोस्त उनके साथ हैं। सोशल मीडिया पर उनके पोस्ट के बाद प्रसंशकों ने दुआओं की बरसात कर दी।

हाई ग्रेड कैंसर ऐसी बीमारी है जिसमें शरीर की कोशिकाओं को नुकसान होने लगता है। इसके दुष्परिणाम तेजी से बढ़ते हैं। अन्य कैंसर की तुलना में इसका इलाज कुछ अलग होता है।

youthexpress

I am a passionate writer. I draw my imagination with words. I can write on any given topic. Currently, I am working as a freelancer and author. A creative mind that wants to explore the whole world with the power of words, heart full of emotions, mind full of creative essence.

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER