बिना इंटरनेट कनेक्टिविटी के भी देख सकते हैं यूट्यूब वीडियो

 

हितेश पंत (नई दिल्ली)

अपनी पसंद का कोई भी वीडियो देखना हो तो सबसे पहले यूट्यूब ही ध्यान में आता है। वीडियो चाहे किसी भी कैटेगरी का हो यूट्यूब पर सब कुछ उपलब्ध है। लेकिन यहां वीडियो देखने के लिए अच्छी स्पीड का इंटरनेट कनेक्शन होना जरूरी है। यूट्यूब पर ऐसा ऑप्शन भी जरूरी है कि जब इंटरनेट कनेक्शन उपलब्ध नहीं है तब भी वीडियो देखा जा सकता है।

 

मोबाइल पर यूट्यूब एप चलाने वाले ऑफलाइन रहने के पर भी अपने पसंदीदा वीडियो देख सकते हैं। इसके लिए जब इंटरनेट कनेक्शन मौजूद हो तब वीडियो यूट्यूब ऐप पर ही डाउनलोड करने होंगे। यूट्यूब पर वीडियो देखने के दौरान वीडियो के ठीक नीचे उसका टाइटल दिया होता है। उसके नीचे स्क्रॉल करने पर लाइक, डिसलाइक, शेयर और डाउनलोड का ऑप्शन होता है। यहीं से वीडियो को डाउनलोड करके सेव किया जा सकता है।

 

यूट्यूब पर डाउनलोड बटन पर क्लिक करने के बाद उसे सेव करने का ऑप्शन आएगा। ऑप्शन सेलेक्ट करते ही वीडियो लाउनलोड का नोटिफिकेशन दिखने लगेगा। इंटरनेट स्पीड जितनी तेज होगी, उतनी तेजी से वीडियो डाउनलोड होगा। लाउनलोड प्रोसेस पूरी होते ही वीडियो यूट्यूब लाइब्रेरी में पहुंच जाएगा।

 

जब आप ऐसी जगह हों जहां इंटरनेट कनेक्टिविटी नहीं है, ऐसी जगह पर आप लाउनलोड किए वीडियो को देख पाएंगे। इसके लिए ऐप्लीकेशन के लाइब्रेरी सेक्शन में जाना होगा। यहां डाउनलोड्स में आपके द्वारा लाउनलोड किए सभी वीडियो मौजूद होंगे। इस तरह प्ले लिस्ट में जाकर अपनी पसंद का वीडियो ऑफलाइन होने पर भी देखा जा सकेगा।

 

youthexpress

I am a passionate writer. I draw my imagination with words. I can write on any given topic. Currently, I am working as a freelancer and author. A creative mind that wants to explore the whole world with the power of words, heart full of emotions, mind full of creative essence.

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER