फरवरी महीने में इस कंपनियो में आ रही नई मॉडल कारें, जानिये

फरवरी महीने में इस कंपनियो में आ रही नई मॉडल कारें, जानिये

आपको बता दे कि जनवरी 2024 में भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार के लिए काफी शानदार रहा है। नए साल में कई कंपनियों ने अपनी कारों से पर्दा उठाया और साथ ही कई कारों को लॉन्च भी किया है। हालांकि, फरवरी का महीना भी भारतीय ऑटो बाजार के लिए काफी रोमांचकारी होने वाला है। बता दें कि आने वाले दिनों में कई कंपनिया अपनी कारों को लॉन्च और अनवील करने की तैयारी कर रही है। आइए डिटेल्स में आपको बताते हैं।

ये भी है लोक्रिय कार

महिंद्रा की XUV300 भारतीय बाजार में काफी लोकप्रिय कारों में से एक है। कंपनी अब इस SUV का फेसलिफ्ट वर्जन लॉन्च करने की तैयारी में है। रिपोर्ट की मानें तो इसे फरवरी में ही रिलीज करने की योजना है। यह कार पुराने मॉडल से ज्यादा आकर्षक होगी। नई XUV300 फेसलिफ्ट की डिजाइन की बात करें तो इसमें बड़े एयर इनटेक, फ्रंट बंपर और हेडलैंप में बदलाव देखने को मिल सकता है। महिंद्रा XUV300 फेसलिफ्ट वर्जन पैनोरमिक सनरूफ के साथ पेश किया जाएगा। इसके अलावा नए अलॉय व्हील, डेटाइम रनिंग लाइट्स भी मिल सकता है।

सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों में है एक

स्विफ्ट भारत में मारुति सुजुकी के सबसे ज्यादा बिकने वाले मॉडलों में से एक है। चौथी पीढ़ी की स्विफ्ट जल्द ही लॉन्च किया जाएगा। यह कार अपडेटेड पावरट्रेन के साथ आएगी। वहीं इसके डिजाइन के मामले में भी बड़े बदलाव किए गए हैं। इसके इंटीरियर में भी कई एडवांस फीचर्स मिलने की उम्मीद है। खबर है कि इस कार का प्रोडक्शन इसी महीने से शुरू हो जाएगा। इसके अलावा यह इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, स्विच गियर और माइल्ड हाइब्रिड टेक्नोलॉजी के साथ आएगी। यह कार प्रति लीटर में 30 किमी से 40 किमी तक का माइलेज देती है। हालाँकि, कंपनी ने सटीक माइलेज विवरण का फिलहाल खुलासा नहीं किया है।

नई हैचबैक 13 कलर ऑप्शन में खरीदने के लिए उपलब्ध होगी। इसमें प्योर व्हाइट, फ्रंटियर ब्लू, कारवां आइवरी, कूल येलो, फ्लेम ऑरेंज, प्रीमियम सिल्वर, स्टार सिल्वर, सुपर ब्लैक और बर्निंग रेड, फ्रंटियर ब्लू, कूल येलो, प्योर व्हाइट जैसे डुअल टोन रंग विकल्पों शामिल हो सकती है।

Sundram Chaurasia

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER