गार्डन ऑफ फाइव सेंसेज
आप अपने पार्टनर के साथ गार्डन ऑफ फाइव सेंसेज भी जा सकते हैं। यहां जाकर आपको मनमोहक प्राकृतिक दृश्य जैसे कि रंग बिरंगे फूल, बगीचे में डिजाइन किए हुए फव्वारे, बांस कोर्ट और कई तरह की मूर्तियां देखने को मिलेगी। साथ ही यहां फूड कोर्ट भी है जहां जाकर आप लंच कर सकते हो। गार्डन ऑफ फाइव सेंसेज अपने पार्टनर के साथ समय बिताने के लिए एक बेस्ट ऑप्शन है।
हौज खास
दूसरे ऑप्शन पर दिल्ली में घूमने के लिए हौज खास बहुत प्रसिद्ध जगहों में से एक है। यहां घूमने के लिए हौज खास फोर्ट, डियर पार्क और हौज खास लेक जैसी कई जगह हैं। जहां पर जाकर आप अपने पार्टनर के साथ टाइम स्पेंड कर सकते हो।
लोधी गार्डन है बेस्ट ऑप्शन
दिल्ली में पार्टनर के साथ घूमने के लिए लोधी गार्डन बेस्ट जगह साबित हो सकती है। यहां आपको चारों तरफ हरी भरी घास, फूल और प्राकृतिक दृश्य देखने को मिलेंगे। इसी के साथ ही यहां आस-पास कई फेमस फुड पॉइंट है। जहां जाकर आप टेस्टी खाना खा सकते हैं।