दीपक जलाते समय इन बातों का रखें ध्यान, क्या है शुभ अशुभ, जानिये

दीपक जलाते समय इन बातों का रखें ध्यान, क्या है शुभ अशुभ, जानिये
जैसा कि हम सभी जानते है कि हिंदू धर्म में पूजा के दौरान दीपक जलाने की परंपरा है। इसके साथ ही शुभ या मांगलिक कार्यों के दौरान भी दीपक जलाए जाते हैं। सनातन धर्म में भी दीपक जलाने के कुछ नियम बताए गए हैं। ऐसे में अगर आप इन नियमों का ध्यान रखेंगे तो आपको पूजा का पूरा फल मिल सकता है।

ये नहीं माना जाता है अच्छा

दीपक जलाते समय इस बात का ध्यान रखें कि जो दीपक आप जला रहे हैं वह कहीं से टूटा हुआ न हो, क्योंकि यह शुभ नहीं माना जाता है। इस बात का भी ध्यान रखें कि पूजा समाप्त होने तक दीपक बुझना नहीं चाहिए। कई लोग एक दीपक से दूसरा दीपक जलाते हैं, लेकिन ऐसा करना बहुत अच्छा नहीं माना जाता है।

खास बात

अगर आप घी का दीपक जला रहे हैं तो उसे अपनी बाईं ओर रखें। वहीं, तेल का दीपक हमेशा अपनी दाहिनी ओर रखना चाहिए। इसी प्रकार तेल के दीपक में लाल बत्ती और घी के दीपक में रूनी बाती का प्रयोग किया जाता है। इस बात का भी ध्यान रखें कि पूजा स्थान पर दीपक कभी भी पश्चिम दिशा में नहीं रखना चाहिए अन्यथा आपको कई परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

यह समय होता है शुभ

मान्यता है कि सुबह 5 बजे से 10 बजे तक दीपक जलाना शुभ होता है। वहीं, दीपक जलाने के लिए गोधूलि बेला यानी शाम 05 बजे से 07 बजे का समय शुभ है. इन बातों का ध्यान रखने से सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं।

Sundram Chaurasia

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER