दिल्ली से लगा किताबों का मेला

अगर किताबों से आपकी दोस्ती है तो दिल्ली चले आइए। नई दिल्ली के प्रगति मैदान में शनिवार 6 जनवरी से विश्व पुस्तक मेला आयोजित हो रहा है। इस पुस्तक मेले में विभिन्न भाषाओं के 800 प्रकाशक पहुंच रहे हैं।

इंडिया ट्रेड प्रमोशन ऑर्गनाइजेशन और नेशनल बुक ट्रस्ट (एनबीटी) के संयुक्त मेलजोल में 45वां विश्व पुस्तक मेला शुरु हो रहा है। ये पुस्तक मेला 6 जनवरी से 14 जनवरी तक चलेगा। प्रगति मैदान के 30,000 वर्ग मीटर के दायरे में यह पुस्तक मेला चलेगा। जिसमें 1500 से ज्यादा स्टॉल लग रहे हैं। देशभर से विभिन्न भाषाओं में 800 प्रकाशक मेले में अपनी प्रस्तुति लेकर आ रहे हैं। पुस्तक मेले में इस बार जलवायु परिवर्तन, पर्यावरण, ग्लोबल वॉर्मिंग जैसे विषय प्रमुखता से छाए रहेंगे। सुबह 11 बजे से रात 8 बजे तक आप इस मेले में घूम सकते हैं। एंट्री टिकट मेट्रो स्टेशन के अलावा ऑनलाइन भी उपलब्ध हैं। एनबीटी के अध्यक्ष बलदेव भाई शर्मा के अनुसार बेहतर भविष्य के लिए पर्यावरण पर फोकस करना बहुत जरूरी है। पर्यावरण को बचाने के लिए जागरूकता फैलाने की जरूरत है, इसी को ध्यान में रखते हुए पर्यावरण संबंधी विषयों को थीम पवेलियन बनाया गया है। मेले में ईरान, मेक्सिको, जापान, नेपाल, श्रीलंका, संयुक्त अरब अमीरात और ब्रिटेन समेत 40 देश भी हिस्सा ले रहे हैं।

youthexpress

I am a passionate writer. I draw my imagination with words. I can write on any given topic. Currently, I am working as a freelancer and author. A creative mind that wants to explore the whole world with the power of words, heart full of emotions, mind full of creative essence.

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER