जनवरी में नहीं आएगा पंचायत 3 का भाग, जानियें क्यों

जनवरी में नहीं आएगा पंचायत 3 का भाग, जानियें क्यों

आपको बता दें कि पंचायत’ एक ऐसी सीरीज है जिसके अगले सीजन को लेकर सभी इंतजार में बैठे हैं। जब भी प्राइम वीडियो की ओर से कोई पोस्ट शेयर किया जाता है सबसे ज्यादा ‘पंचायत’ और ‘मिर्जापुर’ को लेकर यूजर्स सवाल पूछते हैं। कुछ दिनों पहले ही पहले ही वेब सीरीज से दो पोस्टर शेयर किए गए। जिसमें जितेंद्र कुमार का फर्स्ट लुक रिलीज किया गया था। इस बीच शनिवार को ‘पंचायत 3’ की रिलीज डेट को लेकर चर्चाएं होने लगीं।

खास बात

वहीं, 2024 में कई बड़ी वेब सीरीज और फिल्में आने वाली हैं। उनमें से एक ‘पंचायत 3’ भी है। एक्स पर एक पोस्ट वायरल हुआ जिसमें प्राइम वीडियो की रिलीज डेट 15 जनवरी लिखा था। दरअसल यह पोस्ट प्राइम वीडियो इंडोनेशिया के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया था। जब यूजर्स ने ‘पंचायत 3’ देखा तो यह वायरल हो गया। हालांकि, बाद में पोस्ट डिलीट कर दिया गया। अभी तक टीम की ओर से रिलीज डेट को लेकर कुछ नहीं कहा गया है।

ये थी कहानी

इससे पहले ‘पंचायत 3’ के दो पोस्टर शेयर किए गए। एक में पंचायत सचिव का रोल कर रहे जितेंद्र कुमार नजर आए। वह मोटरसाइकिल पर बैठे हैं और पीछे उनका बैग रखा है। तस्वीर से लग रहा है कि वह फुलेरा गांव छोड़कर जा रहे हैं। दूसरी तस्वीर में दुर्गेश कुमार, अशोक पाठक और बुल्लू कुमार बेंच पर बैठे हैं। उनके पीछे दीवार पर लिखा है, ‘ठोकर लगती है तो दर्द होता है, तभी तो मनुष्य सीख पाता है।’

Sundram Chaurasia

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER