ये है बनाने का तरीका
होटल वाली चाय बनाने के लिए आपको अपनी चाय में दूध की मात्रा थोड़ी ज्यादा और पानी की मात्रा कम रखनी होगी। इसके अलावा आपको इसे बनाने के तरीके में भी थोड़ा बदलाव करना होगा। जैसे कि सबसे पहले चाय का भगोना लें और इसमें दूध डालकर गैस पर चढ़ा दें। इसके बाद दूध जब उबलने लगे तो इसमें इलायची कूटकर मिला लें। फिर इसके बाद थोड़ी देर में चायपत्ती डालें और इसे पकने दें। इसी दौरान आपको 1 टुकड़ा अदरक, 4 लौंग और 2 काली मिर्च कूटकर रख लेना है। अब जब चाय पकती नजर आए तो इसमें आधा से 1 कप पानी मिलाएं। इसमें जरूरत अनुसार चीनी डालें।
धीमी आंच पर पकन दे इतने मिनट
फिर इसके बाद इसमें अदरक, लौंग और काली मिर्च डालें। सबको अब पकने दें। धीमी आंच पर लगभग 10 मिनट चाय पकाएं। जब चाय एक दम गाढ़ी दिखने लगेगी और चाय की खुशबू आने लगेगी तब गैस ऑफ कर लें। इस चाय को कप में छानकर सर्व करें। तो, आपको होटल जैसी चाय पीनी है तो चाय बनाने के अपने तरीके में थोड़ा बदलाव करें। घर पर इस तरह से चाय बनाकर देखें और फिर चाय के स्वाद की तुलना करें। अगर आपको ये चाय अच्छी लगेगी तो आप इसे आगे भी बना सकते हैं।